फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   JJP leader murder case: Two girls were giving information to shooters after incident, created a false story

जजपा नेता हत्याकांड: वारदात के बाद शूटरों को सूचना दे रही थीं दो युवतियां, बचने के लिए बनाई झूठी कहानी

Thu, 18 Jul 2024 09:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह माधव बावा, संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
माधव बावा, संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 09:57 AM IST
सार

पुलिस की सख्ती के बाद गिरफ्तार दोनों युवतियों ने  खुलासा किया है कि सैनी की हत्या होगी ये पहले से जानती थी। पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी है। शूटर एक आरोपी की कार में फरार हुए थे।

विज्ञापन
JJP leader murder case: Two girls were giving information to shooters after incident, created a false story
मृतक रविंद्र सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार के हांसी में जजपा नेता रविंद्र सैनी की हत्या की साजिश में शामिल चार और आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो युवतिया हैं। ये सैनी की हत्या के बाद पुलिस की तमाम गतिविधियों के बार में शूटरों व उनके सहयोगियों को व्हाट्सएप के जरिए सूचना देती थीं। शूटर जिस कार में फरार हुए वह इनके दोस्त की थी।

विज्ञापन


कार मालिक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया की गाड़ी कुछ दिन पहले बेच दी थी, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे सारे राज खोल दिए। इसके बाद कड़ियां जुड़ती गईं और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आते गए।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मंदीप उर्फ बजरंगी पुत्र सुरेन्द्र निवासी खरकड़ा, हिसार, संदीप उर्फ सन्नी पुत्र राममेहर निवासी बिशनपुरा जींद, तरुणा उर्फ तन्नु पुत्री नरसी निवासी रैगर मोहल्ला हांसी, ममता पत्नी अशोक निवासी सिसाय बोलान हाल मकान नंबर 1015, सेक्टर 9-11 हिसार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी हत्याकांड में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें से आठ साजिश में शामिल थे और तीन,जो मुठभेड़ में पकड़े गए, उनमें से दो योगेश व सचिन ने सैनी पर गोलियां चलाईं थीं। पुलिस का मानना है कि अभी और आरोपी पकड़े जा सकते हैं। दो शूटर अब भी फरार है। हत्याकांड में दो युवतियों की भी भागीदारी सामने आई है।

इनमें से एक बदमाश विकास नेहरा के भाई प्रवीन उर्फ मोनू की गर्लफ्रेंड ममता है। वहीं दूसरी युवती प्रवीन के दोस्त संदीप उर्फ सन्नी की गर्लफ्रेंड तरुणा उर्फ तन्नू है। इनकी डयूटी थी कि हत्याकांड को लेकर शहर में क्या माहौल चल रहा है,  पुलिस क्या कर रही है। इसकी जानकारी आरोपियों को व्हाट्सएप के माध्यम से देतीं रहें।

ममता व तरुणा को पहले से पता था कि सैनी की हत्या होगी। उन्हें यह भी पता था कि पुलिस उनके पास आएगी। ऐसे में बचने के लिए झूठी कहानी भी तैयार की थी। वहीं संदीप उर्फ सन्नी की कार में आरोपी फरार हुए थे। संदीप को पता था कि पुलिस उससे पूछताछ करेगी इसलिए पुलिस से बचने के लिए उसने गाड़ी बेचने का एक फर्जी एफिडेविट तैयार करवा रखा था।  संदीप उर्फ सन्नी भी अपनी गर्लफ्रेंड तरुणा के साथ मिलकर आरोपियों को सारी जानकारी दे रहा था।
 
डेढ़ महीना लगा गैंग बनाने में
विकास नेहरा के कहने पर उसका भाई प्रवीन उर्फ मोनू बीते डेढ़ महीने से हत्या की साजिश रच रहा था। उसने पहले अपने दोस्त सिसाय निवासी रविंद्र उर्फ बिंद्र को जोड़ा। फिर असलहा के लिए विकास उर्फ काशी से संपर्क किया। उसके बाद अपने मूल गांव निंदाना में एक व्यक्ति की जिम्मेदारी शूटर मुहैया करवाने की लगाई। उस व्यक्ति ने योगेश, सचिन व दो अन्य शूटर तैयार करवाए। विकास उर्फ काशी ने वारदात के बाद भागने की योजना बनाई। पूरी गैंग तैयार करने में प्रवीन को डेढ़ महीने का समय लगा। वहीं हत्या से पांच दिन पहले गैंग एक्टिव हो गया था। हत्या करने के लिए शूटर उसी दिन हांसी आ गए थे।

सभी आरोपियों को उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास मिलना था
प्रवीन, रविंद्र उर्फ बिंद्र व विकास उर्फ काशी ने योजना बनाई थी कि हत्या के बाद सभी तीन अलग-अलग टीमों के रूप में फरार होंगे। कुछ दिनों बाद सभी उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास मिलेंगे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई सिम का उपयोग किया। फर्जी आईडी पर सिम ली। कई बार राहगीरों से फोन लेकर एक दूसरे से बातचीत की।

मुठभेड़ में घायल बदमाशों को कड़ी सुरक्षा में अस्पताल लाई पुलिस
मुठभेड़ में घायल बदमाश जींद के सचिन, रोहतक के खरक जाटान के योगेश और भिवानी के पिंजोखरा के विकास को बुधवार दोपहर हांसी के अस्पताल से रैफर करने के बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा में सिविल अस्पताल लाई। उनको दो एंबुलेस में सशस्त्र पुलिस कर्मी लेकर आए। सिविल अस्पताल में जांच के बाद हड्डी टूटी होने के कारण योगेश को दाखिल कर लिया, जबकि अन्य को वापस भेज दिया। 

 
योगेश व सचिन ने चलाई सैनी पर गोलियां
मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाशों में से योगेश व सचिन उर्फ मंगतू ने रविंद्र सैनी पर गोलियां चलाईं थीं।  तीसरे आरोपी विकास उर्फ काशी ने शूटरों को पिस्तौल मुहैया करवाई थी। अभी दो शूटर फरार  हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मकसूद अहमद, पुलिस अधीक्षक, हांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed