{"_id":"6695dbabb47348e690026c0b","slug":"jjp-leader-murder-case-4-accused-involved-in-conspiracy-arrested-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"JJP Leader Murder Case: साजिश में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस गुजरात से पकड़कर हांसी लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
JJP Leader Murder Case: साजिश में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस गुजरात से पकड़कर हांसी लाई
Tue, 16 Jul 2024 08:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 16 Jul 2024 08:02 AM IST
सार
हरियाणा के हांसी में जजपा नेता की हत्या की साजिश में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों को पुलिस गुजरात से पकड़कर हांसी लाई है और रिमांड पर लिया है। अब तक शूटरों का सुराग नहीं लगा है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
मृतक रविंद्र सैनी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के हिसार के हांसी में सैनी हीरो मोर्ट्स के मालिक एवं जजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र सैनी की सरेआम गोलियां मारकर हत्या की साजिश में शामिल चार आरोपियों को एसटीएफ ने गुजरात से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सोमवार शाम इन्हें हांसी लाकर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन चारों में सैनी पर हमला करने वाले शूटर नहीं है, लेकिन ये साजिश में शामिल रहे हैं। इनसे पूछताछ कर शूटरों का सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
हांसी के पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने बताया कि चारों आरोपियों को पुलिस व एसटीएफ की ज्वाइंट टीम ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने रविंद्र सैनी पर गोली चलाने वाले शूटरों को भागने व अन्य कार्यों मदद की थी। उनके भागने के दौरान ये भी साथ रहे। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए चारों आरोपी पहले राजस्थान और फिर गुजरात जा पहुंचे थे।
विज्ञापन
इनकी गिरफ्तारी से चारों शूटरों तक पहुंचना आसान होगा। फिलहाल इन्हें रिमांड पर लिया है। रविंद्र सैनी की 10 जुलाई की शाम छह बजे उनके शोरूम के बाहर चार हमलावरों ने पांच गोलियां मारकर हत्या की थी। हत्या के बाद चारों एक ही बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे।
बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 12 जुलाई को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा था, वहीं चंडीगढ़ गए प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया था कि आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।