{"_id":"62dc7473b68cc15b035900c1","slug":"illegal-road-built-on-land-of-hsvp-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: HSVP की जमीन पर बना दी अवैध सड़क, मंत्री ने पूछा किसने बनाई, अधिकारी बोले पता नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: HSVP की जमीन पर बना दी अवैध सड़क, मंत्री ने पूछा किसने बनाई, अधिकारी बोले पता नहीं
Sun, 24 Jul 2022 03:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 24 Jul 2022 03:51 AM IST
सार
जनपरिवाद समिति की बैठक में अवैध सड़क का मामला उठाया गया। प्राइवेट प्रोजेक्ट को फायदा पहुंचाने के लिए करीब 100 करोड़ के गोलमाल का आरोप है। जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा बिजली मंत्री रणजीत सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में जनपरिवाद समिति की बैठक में जिला भाजपा निगरानी समिति के लोकसभा अध्यक्ष मनदीप मलिक ने एचएसवीपी के नए सेक्टर 25 में अवैध सड़क का मामला रखा। उन्होंने कहा कि प्राइवेट लोगों ने सेक्टर की जमीन पर सड़क बना दी है।
विज्ञापन
एक निजी कंपनी के प्रोजेक्ट को फायदा पहुंचाने के लिए 100 करोड़ का गोलमाल किया गया है। इस संबंध में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने पूछा तो अधिकारी बोले हमें कोई जानकारी नहीं है। बिजली मंत्री ने अवैध तौर पर सड़क बनाए जाने की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने शनिवार को जनपरिवाद समिति की बैठक ली। बैठक में जिला भाजपा निगरानी समिति के लोकसभा अध्यक्ष प्रो. मनदीप मलिक ने कहा कि रायपुर रोड पर एचएसवीपी का नया सेक्टर 25 विकसित किया जा रहा है। कुछ लोगों ने सेक्टर के प्लान में ही बदलाव करा दिया।
विज्ञापन
इस सेक्टर के साथ लगते एक प्राइवेट प्रोजेक्ट के मालिकों को फायदा पहुंचाने के लिए एचएसवीपी की जमीन पर 12 मीटर चौड़ा करीब 500 मीटर लंबा रोड बना दिया गया है। इस रोड पर अवैध तरीके से लाइट भी लगा दी गई हैं। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने हरियाणा शहरी विकास के अधिकारियों से जवाब मांगा। एचएसवीपी के एक्सईएन ने कहा कि सड़क किस ने बनाई हमें जानकारी नहीं है। हमने सेक्टर के डेवलेपमेंट का पूरा प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा हुआ है। बिजली मंत्री ने कहा कि आपकी बिना जानकारी के एचएसवीपी की जमीन पर सड़क कैसे बन गई। इस बारे में प्रो. मनदीप मलिक ने बिजली मंत्री को लिखित में शिकायत दी है। मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं।