फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: STF team caught a crook of reward of 25 thousand

हिसार: एसटीएफ टीम ने 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा, रेलवे स्टेशन से किया गया गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2022 05:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 05:56 AM IST
सार

एसटीएफ हिसार के डीएसपी ललित दलाल ने बताया कि निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ दबिश देते हुए इनामी बदमाश राजपाल को शहर के रेलवे स्टेशन से दबोचा।

विज्ञापन
Hisar: STF team caught a crook of reward of 25 thousand
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिसार एसटीएफ टीम ने फतेहाबाद के भट्टू कलां निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश राजपाल उर्फ बिट्टू को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। अक्तूबर 2021 में भट्टू कलां निवासी सुनील कुमार की हत्या के मामले में आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी राजपाल को फतेहाबाद डीएसपी चंद्रपाल के हवाले कर दिया है। फतेहाबाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन

एसटीएफ हिसार के डीएसपी ललित दलाल ने बताया कि निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ दबिश देते हुए इनामी बदमाश राजपाल को शहर के रेलवे स्टेशन से दबोचा। निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी राजपाल ने अपने ही गांव के सुनील कुमार की 5 अक्तूबर 2021 को हत्या की थी। एसटीएफ टीम में पीएसआई हरिओम, एएसआई कृष्ण कुमार, विकास कुमार, एचसी अमित कुमार, विरेंद्र सिंह और सिपाही रविंद्र शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed