फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar News, Hindi News, Crime, Online fraud, Hisar, 99 Thousand Thugi

पूर्व सीएम के नाती के खाते से 99 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग कर ठगी

Sat, 14 May 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 14 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Hisar News, Hindi News, Crime, Online fraud, Hisar, 99 Thousand Thugi
ऑनलाइन - फोटो : Bureau

हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के नाती कुनाल करण सिंह के क्रेडिट कार्ड से किसी ने 99 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। कुनाल करण सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पूर्व सीएम ओपी चौटाला के नाती तथा हरियाणा प्रतिपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला के भांजे कुनाल कर्ण सिंह से बैंक अकाउंट से 99 हजार की ठगी की गई है। अर्बन इस्टेट टू चौकी में कुनाल करण सिंह ने बताया कि किसी ठग ने उसके क्रेडिट कार्ड के जरिए उनके अकाउंट में 99 हजार की खरीदारी कर ली। ऑनलाइन शॉपिंग कर उन्हें ठग लिया गया। जानकारी के अनुसार यह शॉपिंग गुड़गांव एरिया में की गई है। कुनाल करण सिंह के पिता वीरेंद्र सिंह हरियाणा पशुपालन विभाग के निदेशक हैं। कुनाल का निवास हिसार के अर्बन इस्टेट दो में है। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


हिसार मेें साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले करीब एक साल में 40 से अधिक साइबर केस दर्ज किए जा चुके हैं। करीब दस से अधिक केस ऑनलाइन शॉपिंग के दर्ज किए गए। करीब तीन महीने पहले आर्मी के कई जवानों के खाते से हजारों रुपये निकाल लिए गए थे। इन सभी में एटीएम क्लोन करके पैैसे निकाले गए थे। इन केस को हल करने में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed