{"_id":"6672fb3aed1d90e71f0f760a","slug":"hisar-medical-store-operator-beaten-up-cash-and-mobile-phone-snatched-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: मेडिकल स्टोर संचालक को पीटकर नकदी और मोबाइल फोन छीना, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: मेडिकल स्टोर संचालक को पीटकर नकदी और मोबाइल फोन छीना, केस दर्ज
Wed, 19 Jun 2024 09:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बास, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बास, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Jun 2024 09:07 PM IST
सार
गांव मदनहेड़ी से गांव पुट्टी की तरफ जाते समय 18 जून की रात करीब नौ बजे घटना हुई है।
विज्ञापन
हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती घायल मेडिकल स्टोर संचालक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के हिसार में तीन युवकों पर क्षेत्र के गांव मदनहेड़ी के पास मेडिकल स्टोर संचालक को पीटकर 33,000 रुपये और मोबाइल फोन छीनने का केस दर्ज हुआ है। घायल मेडिकल स्टोर संचालक को हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव पुट्ठी समैण निवासी हरपाल ने बताया कि वह पिछले 14 साल से गांव मदनहेड़ी में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। इस दुकान को बंद करके 18 जून की रात करीब नौ बजे वह इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव मदनहेड़ी से गांव पुट्टी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
जब वह रामफल के खेत के पास पहुंचे तो गांव मदनहेड़ी की तरफ पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक बिंडे लेकर आए। तीनों आरोपियों ने कपड़े से मुंह ढक रखे थे। इस कारण वह उन्हें पहचान नहीं सके। आरोपियों ने पीछे से स्कूटी पर टक्कर मार कर उन्हें सड़क पर गिरा दिया। उनके गिरते ही आरोपियों ने उनको पीट दिया।
आरोपियों ने उनकी जेब से 33,000 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। उसी दौरान किसी अन्य वाहन की रोशनी पड़ने पर तीनों आरोपी अपनी बाइक पर सवार होकर मदनहेड़ी की तरफ फरार हो गए। उसी समय खेतों की तरफ से गांव का ही संदीप आ गया। संदीप ने फोन कर प्रदीप सरपंच को मौके पर बुलाया।
सरपंच ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।उसी समय पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने उन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। बास थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।