फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, crime story, Rajguru market, Hisar

टशन से चोरी, पहले सिगरेट पी, पुराने कपड़े निकाल नए पहने और ले गए पांच लाख कैश

Sat, 23 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Sat, 23 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
hindi story, crime story, Rajguru market, Hisar
चोरी - फोटो : Bureau
शहर की सबसे बड़ी राजगुरु मार्केट में चोरों ने बिना ताला तोड़े चार शोरूम में घुसकर 5 लाख 500 रुपये की चोरी कर ली। चोर दुकान की छत पर पहुंचे और सीढ़ियों के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने टशन के साथ अंदर सिगरेट पी, पुराने कपड़े निकाल नए पहने, फिर नकदी चुरा ले गए। चोरों ने सीसीटीवी की डीवीआर की तार निकाली। तब तक चोरों के चेहरे कैद हो चुके थे। मार्केट एसोसिएशन ने पुलिस को अल्टीमेटम देकर कहा कि आरोपी जल्द नहीं पकड़े गए तो मार्केट बंद कर हड़ताल करेंगे। इस संबंध में व्यापारी शनिवार शाम पंजाबी धर्मशाला में बैठक कर हड़ताल का फैसला लेंगे।
विज्ञापन


चोरी एक
राजगुरु मार्केट स्थित दुकान नंबर 113 हार्दिक कलेक्शन के मालिक हिमांशु मेहता शुक्रवार सुबह शोरूम में लॉक खोल अंदर पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त दिखा। दुकान के गल्ले को जांचा तो 70 हजार रुपये गायब थे। दुकान के अंदर ऊपर वाले दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। दूसरी मंजिल में लॉबी की भी कुंडी टूटी मिली।
विज्ञापन


चोरी दो
इसके बाद चोर पड़ोस की छत पर कूदकर सात दुकान छोड़कर 105 बी सुहाग कलेक्शन में उसी अंदाज में नीचे तक पहुंचे। शोरूम संचालक श्याम सुंदर परूथी ने बताया कि गल्ले से 2.40 लाख रुपये चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी तीन और चार
उसके साथ लगते 105 राजेश इंपोरियम के गल्ले से 1.80 लाख रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने 104 नंबर शोरूम दीप हैंडलूम के गल्ले से 10500 रुपये चुरा ले गए। शोरूम संचालक राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह ताला खोलकर अंदर घुसे तो गल्ला खुला मिला। चेक करने पर नकदी गायब थी। दो दुकानों से स्टॉक का माल गायब होने की शिकायत भी दी गई है।

व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष
मार्केट में चार शोरूम पर लाखों की चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी नेता बजरंग दास गर्ग मौके पर पहुंचे। राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर जुटे। चोरी की वारदात को लेकर पुलिस प्रशासन के प्रति रोष जाहिर किया। डीएसपी जयपाल सिंह, सिटी थाना प्रभारी मंदीप सांगवान, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्कवायड की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी ने शोरूम संचालकों से बातचीत की।

चोरों को पता था, कैसे घुसें अंदर
पुलिस का मानना है कि चोरी करने वाले भेदिया थे। मार्केट के शोरूम की स्थिति का उन्हें पूरा पता था। यह पता था कि किसी भवन की छत पर चढ़कर शोरूम के अंदर घुसा जा सकता है। दो दिन पहले सुबह दस बजे वहां वस्त्र निकेतन के सामने से मेज पर रखा तालों की चाबियों का गुच्छा किसी ने चुरा लिया था। शोरूम संचालक प्यारेलाल लाहौरिया ने उसके कुछ देर बाद शोरूम के सभी ताले बदलवाकर मजबूत ताले लगवाए थे।

सीसीटीवी में 11.51 पर रिकॉर्ड हुई वारदात
शोरूम के अंदर घुसे चोरों ने पूरे टशन से घटना को अंजाम दिया। चोर अंदर चोरी करते रहे, बाहर चौकीदार जागते रहो कहते रहे। चोरों ने पहले कुर्सी-मेज पर बैठकर आराम से सिगरेट सुलगाई। फिर अपने पुराने कपड़ों को निकालकर नए कपडे़ पहने। पुराने जूते छोड़कर नए जूते पहने। पुलिस को छत पर तीन जोड़ी पुराने कपड़े मिले हैं। छत पर कुछ देर तक आराम फरमाया। यहां भी सिगरेट के कश लगाए।

सीसीटीवी की फुटेज खंगाली पुलिस ने हार्दिक कलेक्शन में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। फुटेज में तीन लोगों के चेहरे रिकॉर्ड हुए हैं। चोरी करने वाले तीन लोगों के फिंगर प्रिंट भी बरामद किए हैं। सीसीटीवी में चोरी का समय रात 11 बजकर 51 मिनट पर रिकॉर्ड हुआ है। इसके बाद चोरों ने एक ब्लाउज से अपना चेहरा छिपाने का प्रयास किया। फिर चोरों ने सीसीटीवी की डीवीआर की तार निकाल दी।

फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वायड टीम पहुंची
चोरी की इन वारदातों का पता चलने पर पुलिस की टीमों ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की फिंगर प्रिंट ने वहां से चोरों की अंगुलियों के निशान लिए। डॉग स्क्वायड टीम से चोरों के घुसने के रास्ता का पता चला। साथ ही डॉग स्क्वायड की सहायता से चोरों की चप्पल भी मिली।


आज करेंगे बंद पर निर्णय
राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के महामंत्री सुरेंद्र कुमार बजाज का कहना है कि चोरी के आरोपियों के बारे में सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। इतना पुख्ता सुबूत होने के बाद पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करे। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो शनिवार को पंजाबी धर्मशाला में मीटिंग करेंगे। मीटिंग में मार्केट बंद कर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed