फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, crime story, alka malik, Hisar

छेड़छाड़ के जुर्म में बाप-बेटे को तीन-तीन साल की कैद

Tue, 19 Apr 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Tue, 19 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
hindi story, crime story, alka malik, Hisar
अपराध - फोटो : Bureau
एडीजे अलका मलिक की अदालत ने छेड़छाड़ के जुर्म में नारनौंद के पास के एक गांव निवासी बाप-बेटे को 3-3 साल की कैद और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने उनको पिछले सोमवार को दोषी करार दिया था। बेटा शिकायतकर्ता लड़की का कुनबे में चाचा लगता है।
विज्ञापन

नारनौंद थाना पुलिस ने इस संबंध में 21 सितंबर 2015 को केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार एक गांव की 13 साल की एक लड़की ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि उनका और उनके परिवार के कुछ लोगों का 10 साल से जमीनी विवाद चल रहा है। वह पड़ोसी गांव के एक स्कूल में नौंवीं कक्षा में पढ़ती है। एक बार खेत में पानी की बारी को लेकर उसकी मां ने रिश्ते में उसके चाचा से नाका हटाने की बात कही तो वह बहसबाजी करने लगा। उसने तीन दिन नाका नहीं हटाया तो उसके (लड़की के) पिता ने एक खेत पड़ोसी से युवक को समझाने के लिए कहा। लेकिन उस युवक ने खेत पड़ोसी से कहा दिया कि वह नाका नहीं हटाएगा।
विज्ञापन

लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बाद में एक दिन जब वह और उसकी मां बिटोड़ा बना रही थी। आरोपी युवक वहां साइकिल पर आया और उसने उन्हें अश्लील भाषा बोलते हुए धमकी दी। तब किसी तरह मामला शांत हो गया। बाद में रात करीब आठ बजे जब उसके पिता घर के बाहर बैठे थे। तभी आरोपी युवक का पिता शराब के नशे में आया और उसने भी अपने बेटे जैसी मिलती-जुलती अश्लील बात बोली। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed