फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, aadampur railway track hisar, muder, Hisar

किशोरी को बर्बरता से गोदकर मारा, शरीर पर चोट के 30 निशान

Sat, 30 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Sat, 30 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
hindi story, aadampur railway track hisar, muder, Hisar
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
आदमपुर के निकट रेलवे ट्रैक पर युगल के शव मिलने के मामले में किशोरी के साथ बर्बरता करने की बात सामने आई है। किशोरी के शरीर पर सुएनुमा नुकीले हथियार के 30 निशान पाए गए हैं। उसे निर्ममता से गोदकर मारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। युवक ट्रेन से कटा था। जीआरपी ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को पहले आदमपुर निवासी 11वीं की छात्रा के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के शरीर पर सुएनुमा नुकीले हथियार के 25-30 चोट के निशान पाए गए हैं। मृतका के पेट, छाती और दो वार गर्दन पर किए गए हैं। इससे यह बात साफ हो गई है कि किशोरी की हत्या कर शव ट्रैक पर लाया गया था। ट्रैक के साथ सफेद रंग की रिट्ज कार खड़ी थी, जिसमें शराब की बोतल, मोबाइल और कुछ अन्य सामान मिला था। कार में कंडक्टर साइड की अगली सीट पर खून बिखरा पड़ा था। ट्रैक के बीच मृतका के पड़ोसी ऑटो मार्केट निवासी 23 वर्षीय जसविंद्र का कटा शव पड़ा था। दोनों शवों के पोस्टमार्टम यहां सरकारी अस्पताल में किए गए।
विज्ञापन


चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम
जीआरपी ने सिविल अस्पताल प्रशासन से किशोरी के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराने की मांग की थी, जिस पर डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. समीर कंबोज और डॉ. प्रियंका का एक बोर्ड गठित किया गया। फिर बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। डॉ. धर्मेंद्र ने बाद में बताया कि मृतका के शरीर पर सुएनुमा नुकीले हथियार की चोट के 25-30 निशान मिले हैं। ये निशान पेट, छाती और गर्दन पर मिले हैं। इसके अलावा किशोरी के शव का विसरा का स्वैब जांच के लिए मधुबन लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में रिश्तेदार को बताया था जिम्मेवार
जीआरपी ने शवों के साथ ही मौके से चार पन्नों का एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। उसमें जसविंद्र ने पिता और अंकल का जिक्र करते हुए लिखा था कि वे आपस में बहुत प्यार करते थे। मगर किशोरी का मौसेरा भाई हमारे बीच में आ गया। उसको हमारा पता लगा तो वह ब्लैकमेल करने लगा और किशोरी से छेड़छाड़ भी करने लगा। इससे हम दोनों परेशान हो गए और जिंदगी समाप्त करनी पड़ गई।

परिजन बोले, सुसाइड नोट में हमारी बेटी की लिखाई नहीं
मृतक किशोरी के ताऊ ने बताया कि प्रेम-प्रसंग की बात सरासर झूठ है। हमने पहले कभी ऐसी बात नहीं सुनी, ऐसा होता तो कभी तो कोई बात हमारी नॉलेज में आती। यह युवक का एकतरफा प्रसंग का मामला है। हमारी लड़की का इसमें कोई रोल नहीं। उसका अपहरण कर उसे नुकीले हथियार से गोदकर मारा गया है। लड़की को जबरन कार में उठाकर डाला गया, हम इस बारे में अपने स्तर पर पता लगा रहे हैं और उम्मीद है कि पुलिस, जहां लड़की की साइकिल लावारिस अवस्था में मिली है, वहां के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ले हमें दिखाकर हमारी तसल्ली कराए। हमारी बेटी स्कूल से आने के बाद साइकिल लेकर ट्यूशन के लिए निकली थी।

मगर लौटी नहीं। बाद में उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। उसकी हत्या की गई और बाद में शव ट्रैक पर डालने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रयास करने वाला ट्रेन से कट मरा। किशोरी के ताऊ ने बताया कि सुसाइड नोट में हमारी बेटी की लिखाई नहीं है, बेशक पुलिस लिखाई की जांच करा ले।


मृतक जसविंद्र के खिलाफ हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में आगे जो सामने आएगा, भविष्य में उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-अमरनाथ, एसएचओ जीआरपी हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed