फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hero agency owner JJP Leader shot dead in Hansi of Haryana

Haryana: हांसी में जजपा नेता की हत्या, बदमाशों ने सरेआम बरसायीं गोलियां, धरपकड़ के लिए शहर में हुई नाकाबंदी

Wed, 10 Jul 2024 07:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 07:19 PM IST
सार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सैनी हीरो एजेंसी के मालिक रविंद्र सैनी को कुछ समय पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। व्यापारी पहले ही बढ़ते अपराध के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। उसी बीच ये वारदात हुई है।

विज्ञापन
Hero agency owner JJP Leader shot dead in Hansi of Haryana
विधायक बिनोद भ्याना रविन्द्र सैनी के पिता को ढांढस बंधाते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार के हांसी में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने हीरो एजेंसी के मालिक व जजपा नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उनकी एजेंसी पर आकर 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं। इसी दौरान एजेंसी मालिक रविन्द्र सैनी को गोली लगी।

विज्ञापन

विज्ञापन


हिसार रोड पर भाईजी होटल के सामने स्थित सैनी हीरो मोटर्स एजेंसी के संचालक एवं जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पिछड़ा वर्ग सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र सैनी की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सैनी पर चार गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन उनको लगीं। एक गोली उनके सिर से आर-पार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय रविंद्र सैनी शोरूम के बाहर खड़े थे, उनका गनमैन शोरूम के अंदर था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें चारों बदमाश बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर भागते दिख रहे हैं।

बुधवार शाम करीब छह बजे रविंद्र सैनी फोन पर बात करते हुए शोरूम से बाहर निकले। शोरूम के बगल में फोन पर बात कर रहे थे कि इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। तीन बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं जो रविंद्र सैनी के सिर, पेट व सीने में लगी। गोलियां चलाने के बाद बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर हिसार की तरफ फरार हो गए।

सैनी को शोरूम पर काम करने वाले कारिंदे व पुलिस की तरफ से मिले गनमैन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हत्या की जानकारी मिलने के बाद हांसी विधायक विनोद भयाना सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता नागरिक अस्पताल पहुंचे।

Hero agency owner JJP Leader shot dead in Hansi of Haryana
मृतक रविंद्र सैनी - फोटो : संवाद
सात साल पहले भी सैनी के शोरूम पर हुआ था हमला
रविंद्र सैनी के शोरूम पर सात वर्ष पहले भी हमला हुआ था। तब एक युवक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस प्रारंभिक जांच में इस केस को उस एंगल से भी देख रही है। बता दें कि हिसार में महिंद्रा शोरूम पर 24 जून को बदमाशों ने 35 से ज्यादा राउंड फायर कर मालिक संजय गुप्ता से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। उस मामले में पुलिस अभी भी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed