फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Case registered against minor for raping Haryanvi artist

Haryana: हरियाणवी कलाकार के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज, नाबालिग पर आरोप, कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाया

Sat, 16 Mar 2024 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 10:51 PM IST
सार

आरोप है कि कैफे के अंदर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Haryana: Case registered against minor for raping Haryanvi artist
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार निवासी और हरियाणवी गानों पर नृत्य करने वाली कलाकार के साथ एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब इस संबंध में पीड़िता ने चौथा मील निवासी नाबालिग के खिलाफ शिकायत दी।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाबालिग के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाने, दुष्कर्म और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता की नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि वह हरियाणवी गानों पर नृत्य करती है। डीसी कॉलोनी स्थित एक दवाइयों की दुकान पर दवा लेने गई थी। वहां पर चौथा मील निवासी नाबालिग काम करता था। दो-तीन बार दवा लेने गई तो उसके साथ बातचीत होने लगी। एक बार उसने मोबाइल नंबर ले लिया और कहा कि घर पर दवा पहुंचा दूंगा। उसके बाद वह दवा देने के लिए घर आता था। इस दौरान उसने भाई के साथ दोस्ती कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून माह में शूटिंग पर जा रही थी। रास्ते में नाबालिग मिला और उसने कहा कि वह बस स्टैंड पर छोड़ देगा। उसके साथ बाइक पर बैठ गई। वह एक कैफे में ले गया। वहां पर कॉफी लेकर आया तो उसको पीने के बाद नशा हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे घर छोड़कर चला गया।


उसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। नवंबर और दिसंबर माह में होटल में लेकर गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed