फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   friend of insurance company officer bit his ear with his teeth In Hisar

Hisar: इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी का दोस्त ने दांत से कान काटा, फिर दी जान से मारने की धमकी

Thu, 18 May 2023 01:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 May 2023 01:15 PM IST
सार

हिसार पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पीड़ित एक इंश्योरेंस कंपनी में काम कर रहा है। एक साल पहले योगेश नामक युवक भी कंपनी में काम करता था। कार की पिछली सीट पर बैठे उसके दोस्त ने पुरानी बातों को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने मेरे बाए कान को अपने दांतों से काट लिया।

विज्ञापन
friend of insurance company officer bit his ear with his teeth In Hisar
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के रेड स्कवेयर मार्केट स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी के ब्रांच हैड रोहित शर्मा का उसके दोस्त ने दांतों से कान काट दिया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले गए। कान पर 12 टांकें आए है। 5 दिन बाद दोबारा से कान काटने वाले दोस्त ने रोहित को जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने योगेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस को दी गई शिकायत में सुंदर नगर निवासी रोहित शर्मा ने बताया कि 2018 से रेड स्कवेयर मार्केट स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में काम कर रहा है। एक साल पहले योगेश नामक युवक भी कंपनी में काम करता था। उसका व्यवहार संतोषजनक नहीं था। छोटी छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता था। ग्राहकों के साथ वह बतमीजी के साथ बात करता था। उसके व्यवहार को देखते हुए कंपनी ने उसे निकाल दिया था।
विज्ञापन


आधा कान वहीं कट कर गिर गया
कंपनी से बाहर निकालने का जिम्मेवार वह मुझे मानता था और इसी बात की रंजिश रखने लगा। 11 मई की रात को अग्रसेन भवन के सामने दोस्त दिनेश, सुरेश और योगेश के साथ कार में बैठा था। योगेश पिछली सीट पर बैठा था। उसने पुरानी बातों को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने मेरे बाए कान को अपने दांतों से काट लिया जिस कारण आधा कान वहीं कट कर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 टांके आए
दोस्त जख्मी हालत में उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने 12 टांकें लगाए। 17 को योगेश बस स्टैंड के बाहर मिला। उसने फिर से जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने योगेश के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed