{"_id":"5740c2ff4f1c1b8b20ac7992","slug":"firing-on-his-mother-in-hisar-crime-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की खातिर, जन्म देने वाली मां को भी नहीं बख्शा, बेटे ने 4 गोलियां मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन की खातिर, जन्म देने वाली मां को भी नहीं बख्शा, बेटे ने 4 गोलियां मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 22 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
बेटे ने मां पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 गोलियां लगीं
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी विवाद को लेकर गांव पनिहारी में एक बेटे ने अपनी मां पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में 45 साल की सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि सुमित्रा को 4 गोलियां मार कर उसके शरीर को छलनी किए जाने का प्रयास किया गया है। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
वहीं हमले के बाद से आरोपी जुगबीर उर्फ काला फरार बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सुमित्रा अपने पति होशियार के साथ गांव में रहती है। जबकि उनका बेटा जुगबीर खेतों में रहता है। होशियार सिंह के नाम गांव में करीबन 12 एकड़ जमीन है। करीब 10 एकड़ जमीन पर जुगबीर काश्त कर रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को जमीन के विवाद को लेकर ही जुगबीर ने घर पर डंडे के सहारे हमला बोला था। इस बीच सामने आई सुमित्रा पर जुगबीर ने डंडे से वार कर दिया। जब सुमित्रा ने विरोध जताया तो आरोप है जुगबीर ने दो पिस्तौलों से उसपर ताबड़तोड कई फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि जुगबीर के हाथ में दो पिस्तौल थी। जब लोगों ने उसे काबू करने का प्रयास किया, तो उसने पिस्तौल के सहारे लोगों को धमका दिया और मौके से बाइक के जरिए फरार हो गया। बाद में पड़ोसियों ने घायल सुमित्रा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वारदात के वक्त सुमित्रा का पति होशियार सिंह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। वहीं मामले के संबंध में जांच अधिकारी फलेल सिंह ने कहा कि पुलिस इस प्रकरण की अभी छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत गंभीर है।