{"_id":"570aad854f1c1b2b71c81118","slug":"crime-news-teasing-student-hindi-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनैपिंग की कहानी बताने वाले युवक ने की नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किडनैपिंग की कहानी बताने वाले युवक ने की नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 11 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
किडनैपिंग की कहानी बताने वाले युवक ने की नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर क्षेत्र से चार दिन पहले एक कार में एक युवक के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब क्षेत्र की नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने महिला थाना में शिकायत देकर कहा है कि युवक के अपहरण की बात सरासर झूठी है। हकीकत तो यह है कि उस दिन अपहरण का आरोप लगाने वाले युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। धमकी के मारे वह चुप रही।
विज्ञापन
नौवीं कक्षा की एक छात्रा रविवार सुबह नई पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में पहुंची। उसने बताया कि आदमपुर पुलिस ने चार दिन पहले तीन लोगों पर कार में एक युवक के अपहरण का केस दर्ज किया था। वह केस झूठा है। हकीकत यह है कि जिस युवक ने अपहरण का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वह उस दिन मौका पाकर उसके घर में घुस गया था। परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। यही नहीं उसने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने के लिए कहा था। वह डर के मारे चुप रही। पुलिस युवक द्वारा नामजद कराए गए युवकों के परिजनों को नाजायज तंग कर रही है। एएसआई मेवारानी की टीम ने छात्रा के बयान दर्ज किये। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला ने बताया कि नामजद युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
आदमपुर पुलिस से नहीं कराएंगे कार्रवाई : परिजन
लड़की की बात सुनने के बाद महिला थाना प्रभारी सरोज ने परिजनों से कहा कि वे आदमपुर थाना चले जाएं। वहां कार्रवाई होगी। इस पर परिजनों ने वहां जाने से साफ इनकार करते हुए कहा कि नामजद का भाई काफी अरसे सरपंच रह चुका है और उसका थाने में काफी प्रभाव है। इसलिए हमें वहां न्याय नहीं मिल सकता। बाद में महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।