फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crime, Hisar crime, Rampal's devotees tore soldier uniforms, Hisar, Haryana

रामपाल की भक्त तीन महिलाओं ने फाड़ी सिपाही की वर्दी, काबू

Tue, 31 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Tue, 31 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Crime, Hisar crime, Rampal's devotees tore soldier uniforms, Hisar, Haryana
demo - फोटो : अमर उजाला

बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में सोमवार को तीन मुकदमों में आरोपी रामपाल की यहां अदालत में पेशी थी। पुलिस ने आरोपी रामपाल की पेशी वीसी से कराई। इस दौरान उसके काफी समर्थक कोर्ट के आस-पास मंडराते रहे। रामपाल की तीन महिला श्रद्धालुओं के खिलाफ पुलिस ने लेडी कांस्टेबल सरोज के साथ धक्का-मुक्की करने और वर्दी फाड़ने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों को मौके से हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर सिंह सैनी ने बताया कि एक महिला नजफगढ़ के पास के गांव छावला की, दूसरी पानीपत और तीसरी हांसी की रहने वाली है। सिविल लाइन पुलिस ने तीनों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रामपाल की तीन मुकदमों में हुई पेशी
 बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार की अदालत में दो मुकदमों में सुनवाई हुई। सेंट्रल जेल टू में बंद आरोपी रामपाल की पेशी वीसी से हुई, जबकि तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। इसके अलावा चार अन्य आरोपी सोमवार को रोहतक अदालत में पेश करने ले जाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और रास्ता रोककर बंधक बनाने के मामले में आश्रम प्रमुख रामपाल की वीसी के जरिये पेेशी हुई। अदालत ने पेशी के बाद दोनों मामलों की अगली सुनवाई के लिए 10 जून की तारीख मुकर्रर कर दी। इसके अलावा आश्रम में करीब 400 सिलेंडर रखने के आवश्यक वस्तु अधिनियम के मामले में भी अदालत में सुनवाई हुई। अदालत में इस मामले में अब मंगलवार को बहस होगी। रामपाल और अन्य के खिलाफ देशद्रोह और भगदड़ में 6 महिला श्रद्धालुुओं की मौत के दो मामले एडीजे अजय पराशर की अदालत में विचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed