फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Child trafficking gang busted, two women caught in Hansi of Hisar

गिरोह का पर्दाफाश: बच्चा खरीद-फरोख्त करने के आरोप में दो महिलाएं पकड़ीं, बच्ची को बेचने की फिराक में थीं

Mon, 08 May 2023 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 11:50 PM IST
सार

हिसार में गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी महिलाओं से 20 दिन की बच्ची बरामद की गई है। आरोप है कि वह 1.30 लाख में इस बच्ची को बेचने की फिराक में थीं। 

विज्ञापन
Child trafficking gang busted, two women caught in Hansi of Hisar
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के हिसार के हांसी में शहर में बच्चा खरीदने व बेचने के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी महिलाओं से पुलिस ने 20 दिन की बच्ची बरामद की है, जिसे वह 1.30 लाख रुपये में बेचने वाली थीं।

विज्ञापन


हांसी जिला पुलिस एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि आरोपी महिलाएं जरूरतमंद व झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को इसके लिए तैयार करती हैं। परिवार वालों को कहतीं कि उनका बच्चा अमीर व अच्छे घर में पलेगा। कुछ राशि देकर वह बच्चा लेती हैं और आगे बेचती थीं। किला बाजार पुलिस चौकी ने दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हांसी की सोनिया व पायल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि शिकायत मिली थी कि पायल व सोनिया हनुमान कॉलोनी निवासी महिला से 20 दिन की बच्ची को लेकर एक लाख 30 हजार रुपये में बेचने वाली हैं। सूचना के आधार पर थाना शहर पुलिस ने पायल रानी व सोनिया को बच्ची के साथ पकड़ा। इसके बाद बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया। दोनों के खिलाफ धारा 81 किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2005 व 370 के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed