फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CBI has arrested two officials of FCI in an alleged bribery case in Hisar

हरियाणा के हिसार में सीबीआई ने रिश्वत मामले में एफसीआई के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया

Fri, 12 Feb 2021 06:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
CBI has arrested two officials of FCI in an alleged bribery case in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

सीबीआई ने सात हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के दफ्तर से दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक तृतीय श्रेणी कर्मचारी है, जबकि दूसरा श्रमिक है। सीबीआई अदालत में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ से आई सीबीआई की टीम शहर की अनाज मंडी के पास स्थित एफसीआई के कार्यालय में पहुंची। टीम ने क्रिकेट खेल रहे तृतीय श्रेणी कर्मचारी धीरज कुमार व मध्यस्थ श्रमिक रामबाबू महतो को हिरासत में ले लिया। टीम में करीब 10 सदस्य शामिल थे। यहां से सीबीआई की टीम को दोनों को अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एरियर के 54 हजार रुपये जारी करने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी काला सिंह से 7000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग पर आधारित शिकायत के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफसीआई अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ तृतीय श्रेणी कर्मचारी धीरज कुमार को रोहतक और रामबाबू महतो को करनाल ट्रांसफर कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक ऑफिस में सीबीआई जांच के दौरान रिश्वत की रकम नहीं मिली लेकिन शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। एफसीआई सूत्रों के मुताबिक दोनों कर्मचारियों के खिलाफ आरोप की विभागीय जांच भी होगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों को चार्जशीट थमाई जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed