फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case of negligence filed against the contractor in the death of three migrant laborers in Hisar

Hisar: मिट्टी ढहने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत का मामला, ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज

Fri, 23 Dec 2022 04:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हिसार) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 04:17 PM IST
सार

कापड़ो गांव में सीवरेज लाइन दबाते समय मिट्टी ढहने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव बिहार भेजे गए हैं। वहीं पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Case of negligence filed against the contractor in the death of three migrant laborers in Hisar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार के नारनौंद क्षेत्र के गांव कापड़ो में गुरुवार को गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज लाइन बिछाते समय मिट्टी गिरने से हुए तीन प्रवासी मजदूरों के मौत के मामले में ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से मौत (304ए) का केस दर्ज हुआ है। शुक्रवार को तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद बिहार प्रांत के सहरसा जिले के गांव भैरवा भेज दिए गए।

विज्ञापन


गांव कापड़ो में नई सीवरेज लाइन बिछाने का काम का ठेका भारत भूषण ठेकेदार ने लिया हुआ है। सीवरेज की नई लाइन बिछाने का काम चल रहा है। गुरुवार को खोदाई कर पाइप फिटिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक साइड से मिट्टी काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई।
विज्ञापन


जिसके नीचे तीन मजदूर बिहार के सहरसा निवासी 38 वर्षीय संतोष मांझी, 40 वर्षीय सनोज मांझी और 35 वर्षीय बलजीत यादव दब गए। करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मजदूर को मिट्टी से बाहर निकालकर नारनौंद के सामान्य अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को नारनौंद थाने में ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज हो गया। हांसी के नागरिक अस्पताल में तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव बिहार के सहरसा जिला भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed