{"_id":"625aceae357c46533874feeb","slug":"case-filed-against-employee-for-abusing-colleague-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: सहकर्मी महिला को बोले अपशब्द, कर्मचारी पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: सहकर्मी महिला को बोले अपशब्द, कर्मचारी पर केस दर्ज
Sat, 16 Apr 2022 07:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 16 Apr 2022 07:41 PM IST
सार
आरोपी कर्मी बोला कि हमारे माध्यम से एसीआर जानी थी, किसके कहने पर भेजी। जिला नगर योजनाकार कार्यालय की महिला कर्मचारी ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला नगर योजनाकार कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी को अपशब्द कहने और शिकायत करने पर धमकियां देने के आरोप में महिला पुलिस ने एक सहायक कर्मचारी नरेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला कर्मचारी ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि जिला नगर योजनाकार कार्यालय में कार्यरत सहायक कर्मचारी नरेश कुमार ने करीब नौ माह पूर्व उसके व उसकी सह सहायक महिला कर्मचारी को अपशब्द भी कहते थे। इस बारे में वरिष्ठ नगर योजनाकार को मौखिक तौर पर शिकायत की थी। अब शिकायत करने पर आरोपी कर्मचारी ने धमकियां दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि 13 अप्रैल को नरेश कुमार ने जिला नगर योजनाकार कार्यालय में उसको कर्मचारियों की एसीआर मुख्यालय भेजने की बात पर धमकियां दीं। कहा कि यह एसीआर उसके माध्यम से भेजनी थी। महिला कर्मचारी ने बताया कि एसीआर को सहायक हंसराज डील करते हैं। उनकी हिदायत पर ही एसीआर मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कर्मचारी उस पर गलत नीयत रखता है। इस मामलेे की जांच कर रहीं एचसी रचना का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी नरेश के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
महिला की शिकायत निराधार
वरिष्ठ नगर योजनाकार विभाग में कार्यरत सहायक नरेश कुमार ने कहा कि महिला ने मेरे खिलाफ निराधार शिकायत की है। महिला ने कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके फाइल से पत्र खुर्दबुर्द करके साजिश के तहत झूठी शिकायत देकर चार्जशीट करवाया था। उसका जवाब निदेशालय को दिया, जिसकी जांच मंदीप सिहाग जिला योजनाकार भिवानी द्वारा की गई है। जांच में महिला और अन्य को दोषी माना गया।