फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bribe of 20 thousand in name of getting peon installed in HAU Hisar, Vigilance caught on spot

Hisar: एचएयू में चपरासी लगवाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत, विजिलेंस ने मौके पर पकड़ा

Thu, 11 May 2023 12:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 May 2023 12:57 PM IST
सार

विजिलेंस को दी गई शिकायत में मनदीप ने बताया कि रावलवास खुर्द निवासी सत्यनारायण से कुछ समय पहले मुलाकात हुई थी। उसने खुद को एडीएम कार्यालय का कर्मचारी बताया और कहा कि वह एचएयू में चपरासी के पद पर नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए 1लाख 20 हजार रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
Bribe of 20 thousand in name of getting peon installed in HAU Hisar, Vigilance caught on spot
Bribe - फोटो : Social Media

विस्तार

हिसार में विजिलेंस टीम ने एसडीएम कार्यालय में एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। पकड़ा गया आरोपी रावलवास खुर्द निवासी सत्यनारायण एचएयू में चपरासी लगवाने की एवज में रिश्वत ले रहा था। दोपहर को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंध में ब्यानाखेड़ा निवासी मनदीप ने विजिलेंस मे शिकायत दी थी। 

विज्ञापन


खुद को एसडीएम कार्यालय का कर्मचारी बता ले रहा था रुपये
विजिलेंस को दी गई शिकायत में मनदीप ने बताया कि रावलवास खुर्द निवासी सत्यनारायण से कुछ समय पहले मुलाकात हुई थी। उसने खुद को एडीएम कार्यालय का कर्मचारी बताया और कहा कि वह एचएयू में चपरासी के पद पर नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए 1लाख 20 हजार रुपये देने होंगे। विजिलेंस ने इंस्पेक्टर अभय के नेतृत्व में शिकाकायकर्ता को पाउडर लगे हुए 20 हजार रुपये दे दिए। रुपये लेने वाले ने मनदीप को एसडीएम कार्यालय के पास बुलाया। जैसे ही उस रुपये दिए तो विजिलेंस ने उसे पकड़ लिया। जांच में पता चला कि उसकी एसडीएम कार्यालय में नियुक्ति नहीं है।  आरोपी को दोपहर को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed