{"_id":"64c3744f69af2e246b00b16b","slug":"bike-riding-youth-dies-after-cow-comes-on-road-in-hisar-two-injured-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: गाय सड़क पर आने से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: गाय सड़क पर आने से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
Fri, 28 Jul 2023 01:24 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:24 PM IST
सार
हिसार के चंदन नगर निवासी राहुल अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर वीरवार रात करीब 11.30 बजे गांव से मलिक चौक की ओर आ रहा था। चंदन नगर से कुछ आगे सड़क पर अचानक गाय आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में बाइक चला रहे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में बाइक के सामने गाय आने से चंदन नगर निवासी युवक क सिर पर गहरी चोट लगने से मौत हो गई। उसके दो दोस्त घायल हो गए। शव को नागरिक अस्पताल में भेजा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। राहुल ने चंदन हाई स्कूल की बेल्ट लगाई हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार चंदन नगर निवासी राहुल अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर वीरवार रात करीब 11.30 बजे गांव से मलिक चौक की ओर आ रहा था। चंदन नगर से कुछ आगे सड़क पर अचानक गाय आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में बाइक चला रहे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चालक रविंद्र ने शव हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन