{"_id":"58b31e274f1c1b5b088310e9","slug":"barwala-hisar-hand-grened-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला में कबाड़ की दुकान पर जिंदा ग्रेनेड मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरवाला में कबाड़ की दुकान पर जिंदा ग्रेनेड मिला
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bom
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद मार्ग पर नहर विश्राम गृह के नजदीक कबाड़ की एक दुकान पर जिंदा ग्रेनेड मिला है। ग्रेनेड मिलने की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। पुलिस ने ग्रेनेड को कब्जे में लेकर कबाड़ी और एक अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कबाड़ की दुकान के संचालक अजय ने रविवार को गांव ढाड के एक व्यक्ति से कबाड़ का लोहा खरीदा था। इस दौरान ग्रेनेड भी कबाड़ में आ गया। दोपहर को दुकान के नजदीक रहने वाले राम मेहर और कृष्ण ने दुकान पर पड़े ग्रेनेड को देख लिया और इसकी सूचना मीडिया को दे दी। बाद में सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने कबाड़ी अजय से ग्रेनेड के बारे में पूछताछ की लेकिन अजय ने बोल दिया कि उसे इस संबंध में कुछ भी मालूम नहीं है। उसने ऐसी कोई वस्तु नहीं देखी। बाद में पुलिस ने सख्ती बरती तो कबाड़ी अजय कुछ समय बाद ग्रेनेड को निकाल लाया। पुलिस ने जांच की तो ग्रेनेड चालू हालत में था उस पर पिन वगैरह भी लगी हुई थी। वजन करने पर मालूम हुआ कि ग्रेनेड का वजन 680 ग्राम है। फिलहाल पुलिस ने ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि लैब में इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन