{"_id":"77a892897b5ae4918c29cf7bcc991cbd","slug":"attacked-by-axe-because-of-teasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ को लेकर कुल्हाड़ी से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ को लेकर कुल्हाड़ी से किया हमला
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर बुधवार सुबह टाउन पार्क के पास दो गुटों में संघर्ष हुआ। एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर आदर्श नगर के रहने वाले युवक पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। बाद में घायल युवक के साथियों ने हमले के आरोपी गुट के एक युवक की धुनाई कर दी।
नागरिक अस्पताल से आए युवकों ने बताया कि राहुल नाम के एक युवक की एक युवती से दोस्ती है। युवती ने राहुल से कहा कि आदर्श नगर का पंकज उसके साथ छेड़छाड़ करता है। जिसके बाद राहुल अपने साथियों को लेकर टाउन पार्क पहुंचा। पंकज बाइक पर सवार होकर आया तो राहुल ने उसे रोक लिया। हमलावरों ने तेजधार हथियार से पंकज पर हमला कर दिया। जिससे उसका हाथ जख्मी हो गया। इसी दौरान पंकज के साथी भी वहां पर पहुंच गए। जहां पंकज के साथी ने अन्य गुट के साथियों को पिटाई कर दी। घायल हालत में निशांत व पंकज नाम के युवक को कुछ युवक नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर लेकर आए। इस बीच काफी देर तक अस्पताल का माहौल गर्म रहा। चिकित्सकों ने घायल पंकज की हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। इधर निशांत को बिना उपचार करवाए पीएलए पुलिस अपने साथ बाइक पर बैठा कर पुलिस चौकी ले गए। अर्बन इस्टेट चौकी पुलिस ने कहा कि अभी शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।