फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   arrest accused of attempt murder, crime news, Hisar

दोस्त दूल्हे को गोली मारने का आरोपी चोरी की कार समेत काबू

Wed, 10 Aug 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 10 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
arrest accused of attempt murder, crime news, Hisar
अपराधी गिरफ्तार - फोटो : bureau

सीआईए वन की टीम ने दोस्त दूल्हे को गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के आरोपी महाबीर कॉलोनी के अमरदीप उर्फ दीपा उर्फ सोनू को जींद के पांडू पिंडारा के पास एक चोरी की रिट्ज कार समेत पकड़ा है। पुलिस ने उसे फिलहाल अपने ताऊ के बेटे रवि भूषण पर गोलियां चलाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार किया है। डोगरान मोहल्ला चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी का कोर्ट से तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।

विज्ञापन



ठंडी सड़क एरिया के रवि भूषण ने पुलिस को बीती 1 जुलाई को शिकायत देकर कहा था कि उसका चचेरा भाई अमरदीप उर्फ सोनू महाबीर कॉलोनी में किराए पर रहता है। सोनू उसकी मां बिमला के पास 2-3 दिन से बीच-बीच में फोन कर रहा था। वह कहता है कि मकान बेचकर मेरे हिस्से के पैसे दे दो।
विज्ञापन


वरना तुम्हारे लड़के रवि भूषण को जान से मार दूंगा। कुछ देर पहले वह फोन पर बोला तुम्हारे पास आ रहा हूं, हिसाब दे देना। थोड़ी देर में सोनू दरवाजे पर आ गया। वह मेरे माता पिता को गालियां निकालने लगा। वह उस समय छत पर खड़ा था। सोनू ने मेरे ऊपर फायर किया। मैंने नीचे की ओर झुककर बचाव कर लिया। मेरे माता पिता ने दरवाजा बंद कर लिया। सोनू ने दो फायर किए और फरार हो गया। सिटी पुलिस ने इस संबंध में हत्या प्रयास का केस दर्ज किया था। सोनू कई अभियोगों में पीओ घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर की कार्रवाई
सीआईए इंचार्ज मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि सोनू सोमवार रात को रिट्ज कार में जींद के पास गांव पिंडारा में आने वाला है। इस पर पुलिस की टीम द्वारा साइबर सेल की मदद से गांव पिंडारा के रेलवे फाटक के पास नाकेबंदी कर एक रिट्ज गाड़ी को रुकने का इशारा किया। चालक ने कार भगाने की कोशिश की। टीम ने पीछा कर उसे कार समेत धर दबोचा। फिर पुलिस उसे हिसार ले आई।


सोनू पर दर्ज हैं कई केस
पुलिस के लिए महाबीर कॉलोनी का अमरदीप उर्फ सोनू कई दिनों से सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में थी। मगर वह हाथ नहीं लग रहा था, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से राहत की सांस ली है।
1. शस्त्र अधिनियम थाना शहर हिसार में दर्ज केस।
2. शस्त्र अधिनियम थाना शहर जींद में अंकित केस।
3. शस्त्र अधिनियम थाना सफीदों में दर्ज केस।
4. थाना जींद में दर्ज केस।
5. थाना शहर जींद में दर्ज केस।
6. वर्ष 2013 को थाना शहर जींद में दर्ज केस।
7. वर्ष 2014 में थाना शहर जींद में दर्ज केस।
8. वर्ष 2014 में जुलाना जिला जींद में दर्ज केस।
9. वर्ष 2014 में शस्त्र अधिनियम थाना उचाना में दर्ज केस।
10. वर्ष 2014 में थाना शहर जींद में दर्ज केस।
11. जून 2016 में बतख चौक जींद में मीतू नाई पर गंडासा से वार करने का मामला।
12. जिला जींद के एक अभियोग में मोस्टवांटेड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed