{"_id":"5b8994d542c792464c73ebb9","slug":"91535743189-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मालिक के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, अपहर्ता बोला ऐसा कुछ नहीं हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल मालिक के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, अपहर्ता बोला ऐसा कुछ नहीं हुआ
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। देर रात आईटीआई के पास से एक युवक के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे थे। इसके बाद युवक उसे गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। किसी राहगीर ने यह मामला देखकर सिविल लाइन थाने में सूचना दे दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इस बारे में जानकारी ली तो पता चला कि जिसके साथ मारपीट हो रही थी, वह एक निजी होटल का मालिक है और मारपीट करने वाले उसे अपने साथ गाड़ी में डालकर ले गए हैं। पुलिस ने उस होटल से उसके बारे में पता करके उनके घरवालों को सूचित किया। अपहर्ता के चाचा इस बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाने के लिए देर रात थाने आ गए। जब वह पुलिस को शिकायत दे रहे थे, उसी समय उनके फोन पर अपहर्ता का फोन आ गया कि वह अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-14 में है और सब ठीक-ठाक है। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में युवक से बातचीत की तो उसने बताया कि उसका अपने दोस्तों के साथ पैसे को लेकर कोई झगड़ा था। उसका अपहरण होने जैैसी कोई घटना नहीं हुई है। युवक ने फोन पर अपने चाचा से बात की और उसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देने से मना कर दिया। युवक के अनुसार यह उनका आपसी मामला था, जिसको उन्होंने सुलझा लिया है। अब वह किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी नरेंद्र पाल का कहना है कि उनके पास होटल मालिक का अपहरण होने की सूचना पहुंची थी। पुलिस ने मौके पर जाकर इस बारे में पता किया। पुलिस ने सुबह भी युवक से पूछताछ कि तो उसने निजी मामला बताते हुए किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया।