फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ईसाई मिशनरी के बोर्ड को लेकर कैमरी रोड पर दो परिवारों में पथराव, दो गुटों के दंपति समेत तीन घायल

ईसाई मिशनरी के बोर्ड को लेकर कैमरी रोड पर दो परिवारों में पथराव, दो गुटों के दंपति समेत तीन घायल

Mon, 09 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
ईसाई मिशनरी के बोर्ड को लेकर कैमरी रोड पर दो परिवारों में पथराव, दो गुटों के दंपति समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
कैमरी रोड की न्यू माल कॉलोनी में रविवार सुबह गली में लगे इसाई मिशनरी के लगे बोर्ड को लेकर दो परिवारों के सदस्य भिड़ गए जिसमें एक दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने हनुमान जी की तस्वीर के साथ अभद्रता की। वे धर्म परिवर्तन कराते हैं। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोपों को झूठा बताया है। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के घर पर पथराव करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
न्यू माल कॉलोनी का एक दंपति अस्पताल में दाखिल हैं। घायल पति का कहना है वह नोएडा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में क्लर्क है। वह शनिवार को अपने घर आए थे। वह रविवार सुबह पत्नी संग गेट के आगे खड़े थे। उन्होंने पत्नी से कहा कि देखो सामने वाले ने गलत तरीके से बोर्ड लगा रखा है। बोर्ड पर ईशु मसीह नाम के साथ संदेश लिखा है। पड़ोसी ने यह बात सुन ली और वह उससे उलझने लगा। उसके बाद वह कहने लगा कि तुम ढोंगी हो। फिर वह हनुमान जी की तस्वीर लाया और उसके साथ अभद्रता की। हमने विरोध किया तो उन्होंने उसकी पत्नी व बेटा गली में पड़ी सीमेंट की टाइलें उठाकर हम पर फेंकने लगे जिससे वह और उसकी पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन

फिर परिजनों ने पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन किया तो पुलिसकर्मी पहुंचे। घायल पति ने कहा कि पड़ोसी धार्मिक कार्यक्रम के बहाने ऊंची आवाज में डेक बजाता है जिससे बच्चों की पढाई में खलल पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमने दो महीने पहले पुलिस को शिकायत दी थी, मगर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर दूसरे पक्ष का एक घायल भी नागरिक अस्पताल में दाखिल है। उसने बताया कि वह यूपी के गाजीपुर का रहने वाला है। वह 19 साल पहले यहां आया था और घर के अगले भाग में परचून की दुकान चलाता है। वह 16 साल से प्रभु ईशु की प्रार्थना सभा करते आ रहा है। पड़ोसी दपंति और पांच अन्य लोगों ने आज कहा कि इस बोर्ड को उखाड़कर फेंक दो, ये धर्म परिवर्तन कराते हैं। इतना कहकर उन्होंने उसे पीटा। वह डर के मारे भाग निकला तो उन्होंने हमारे घर पर पथराव किया। हमारे परिजन भयभीत होकर दरवाजा बंद किए अंदर बैठे हैं। उसने कहा कि हमलावर हमसे दो बार पहले मारपीट कर चुके हैं। वह न तो किसी का धर्म परिवर्तन कराते हैं और न उन्होंने हनुमान जी तस्वीर के साथ अभद्रता की। हमारे लिए सब धर्म अच्छे हैं, पड़ोसी उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
बजरंग दल के नेता पहुंचे अस्पताल
विवाद की खबर मिलने पर बजरंग दल के नेता रवींद्र गोयल और कपिल वत्स साथियों के साथ अस्पताल में पहुंचे और उपचाराधीन से बातचीत की। कपिल वत्स ने पत्रकारों के पूछने पर बताया कि वह यह देख रहे हैं कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। उसके बाद हम सोचेंगे।

..................
वर्जन
यह धर्म विशेष या जाति विशेष का मामला न होकर दो पड़ोसियों का आपसी झगड़ा है। एक परिवार को गली में बोर्ड लगा होने पर आपत्ति है। मामले की जांच की जा रही है।
-बिजेंद्र सिंह सिहाग, एसएचओ सदर थाना, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed