{"_id":"5cbf6796bdec2213f80186c0","slug":"81556047766-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों के हथियारों संग सेल्फी ले फेसबुक पर डालने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दूसरों के हथियारों संग सेल्फी ले फेसबुक पर डालने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग एवं उनके बेटे अखिल गर्ग की पिस्तौल और अपने मामा मात्रश्याम निवासी बिजेंद्र कुमार की बंदूक के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक पर पोस्ट डालने के आरोपी अग्रोहा निवासी विकास वैद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने विकास और उसके मामा बिजेंद्र कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
सीआईए के इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अग्रोहा के नायक मोहल्ला निवासी विकास वैद ने हथियारों के साथ खींची चार फोटो अपनी फेसबुक पर अपलोड की। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो पाया कि विकास बजरंग दास गर्ग का ड्राइवर है और पंचकूला में तैनात है। पुलिस को दिए बयान में विकास ने बताया कि बजरंग दास गर्ग व उनके लड़के अखिल गर्ग दोनों के पास 32 बोर की दो रिवाल्वर हैं। कुछ दिन पहले दोनों पिता-पुत्र पंचकूला सेक्टर-21 के अपने मकान में रिवॉल्वरों की सफाई कर रहे थे। वे चाय पीने दूसरे कमरे में गए तो उसने रिवॉल्वर व कारतूसों के साथ अपने फोन से सेल्फी ले ली और अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर दी। विकास ने बताया कि उसका मामा मात्रश्याम निवासी विजेंद्र कुमार एक स्कूल में गार्ड की नौकरी करते थे। उनके पास 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक थी। वह अकसर उनके पास आता-जाता था तो एक दिन वे अपनी बंदूक घर छोड़ गए थे तो उनकी बंदूक से भी उसने सेल्फी ले ली थी और उसे भी फेसबुक पर अपलोड की थी।
लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश
पुलिस जांचकर्ता ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बजरंग दास गर्ग, उनके बेटे अखिल गर्ग और विजेंद्र ने अपने हथियारों की सही प्रकार से देखभाल व रखरखाव न करके उन्हें रखने में लापरवाही की है। अत: तीनों के असलाह लाइसेंस को रद्द किया जाए। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल रामचंद्र के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपियों मात्रश्याम निवासी बिजेंद्र और विकास वैद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 25(आई-बी)(ए), 29(बी) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया गया था।