{"_id":"5c194776bdec2256c73ec6e7","slug":"81545160566-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलोई के राजकीय विद्यालय से चोरों ने उड़ाई 11 एलईडी और एक प्रिंटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नलोई के राजकीय विद्यालय से चोरों ने उड़ाई 11 एलईडी और एक प्रिंटर
विज्ञापन
नलोई के राजकीय विद्यालय से 11 एलईडी और एक प्रिंटर चोरी
सिवानी मंडी। उपमंडल के गांव नलोई स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोर सोमवार की रात दरवाजे की कुंडी तोड़ कर हजारों रुपये की एलईडी व प्रिंटर चोरी कर ले गए। इस दौरान एक एलईडी जमीन पर गिरकर टूट गई जिसे चोर घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह स्कूल स्टाफ के सदस्य और प्रिंसिपल रूम और कंप्यूटर लैब का नजारा देखकर सन्न रह गए। उन्होंने इसकी सूचना विभाग के आला अधिकारियों के अलावा स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने प्रिंसिपल की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार स्कूल स्टाफ के सदस्य छुट्टी के बाद सोमवार को स्कूल के मेन गेट सहित सभी कमरों पर ताला जड़ कर घर चले गए थे। रात को चोर स्कूल में घुसे और कंप्यूटर लैब व प्रिंसिपल रूम का ताला तोड़ने की बजाय उसे लात मार कर उनकी कुंडी तोड़ी और अंदर चले गए। चोरों ने यहां रखी सभी एलईडी के अलावा प्रिंसिपल रूम में रखा प्रिंटर भी चोरी कर ले गए। चोर जब सारा सामान समेट कर ले जाने लगे तो एक एलईडी जमीन पर गिरकर टूट गई जिसे चोर घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के वक्त चौकीदार अवकाश पर था जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर स्कूल की स्थिति से पूरी तरह से वाकिफ थे। मंगलवार की सुबह उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलवा लिया। टीम ने घटना स्थल पर फिंगर प्रिंट लिए और उन्हें प्रयोगशाला भिजवा दिया। पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश श्योराण की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का सुराग लगा लिया जाएगा।