फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीसवाल में हुए मर्डर केस में हथियार सप्लायर तक पहुंची पुलिस

सीसवाल में हुए मर्डर केस में हथियार सप्लायर तक पहुंची पुलिस

Wed, 12 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सीसवाल में हुए मर्डर केस में हथियार सप्लायर तक पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। 26 जुलाई को आदमपुर खंड के गांव सीसवाल में 24 वर्षीय कुलदीप के मर्डर केस में पुलिस हथियार पहुंचाने वाले आरोपी तक पहुंच गई है। आरोपी पर वारदात का प्लान करने का भी आरोप है। मामले में सीआईए के उप निरिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अंबाला पुलिस ने एक केस में यूपी के बागपत जिले के पिंचोखड़ा निवासी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने हिसार जिले के एक मर्डर केस में हथियार सप्लाई किया था। जानकारी मिलने के बाद हिसार पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर अंबाला जेल से हिसार लेकर आई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सीसवाल मर्डर केस में हथियार लाकर दिया था। इसके अलावा हत्या करने वालों को भी तरिका भी उसी ने बताया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आरोपियों को जानता नही है सिर्फ शक्ल से पहचानता है। इस मामले में पुलिस को सीसवाल गांव के ही एक आरोपी के शामिल होने की जानकारी मिली है। आरोपी विकास को कोर्ट में पेश किया गया जहां गहन पूछताछ के लिए दस दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले के अनुसार गांव सीसवाल निवासी कुलदीप को देर रात बाईक सवार कुछ हमलावर तीन गोलियां मारकर फरार हो गए थे। कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed