फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   6500 sacks of cottonseed meal stolen in Hansi

Hansi: खल-बिनौला की 6500 बोरी चोरी, CCTV की डीवीआर भी उखाड़ ले गए चोर

Mon, 06 Mar 2023 02:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 06 Mar 2023 02:47 PM IST
सार

हांसी से करोड़ों रुपए कीमत का बिनौला चोरी का मामला सामने आया है। पीछे से मिल चोर घुस गए। गांव के लोगों ने फोन करके उनको चोरी की सूचना दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
6500 sacks of cottonseed meal stolen in Hansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हांसी के गांव ढ़ढेरी में एक मिल से चोर करोड़ों रुपए कीमत का बिनौला लेकर फुर्र हो गए। मिल मालिक परिवार सहित सालासर में मन्नत उतारने के लिए सवामणी लगाने गए थे। पीछे से मिल चोर घुस गए। गांव के लोगों ने फोन करके उनको चोरी की सूचना दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।गांव ढंढेरी निवासी बेबी मलिक ने बताया कि उन्होंने गांव रामायण से देपल रोड पर निरण मलिक ऑयल व जिनिग मिल लगा रखी है। वह और पति तेजबीर बीते दिनों दोपहर 2 बजे सालासर मन्दिर मे गए थे।

विज्ञापन


इस तरह लगा घटना का पता
28 फरवरी को सुबह सालासर मन्दिर में सवा मणि का प्रसाद लगा कर धर्मशाला मे आए। उन्होंने कोई मन्नत मांग रखी थी, जिसके पूरे होने पर वह सालासर गए थे।उनके पास गांव के संदीप का फोन आया और कहा कि उन्हें खल की बोरी लेनी हैं, आप कहां हो। उन्होंने बताया कि कहा वह सालासर मन्दिर में परिवार सहित गए हैं। इस पर उनको बताया कि मिल के मेन गेट का आधा शटर खुला है। बिनौले भी गिरे हुए हैं।
विज्ञापन


कुछ देर बाद प्रवीण का फोन उनके पास आया और बताया की मिल मे बिनौला की चोरी हुई दिख रही है। इसके बाद वह परिवार समेत वापस आ गई। बेबी ने बताया कि मिल के शटर का ताला कटा हुआ और शीशा टूटा हुआ मिला। मिल गोदाम का शटर खुला था। उनके गोदाम में रखी खल-बिनौला की करीब 6500 बोरी गायब मिली। मिल मे लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चोरी हुआ मिला। अज्ञात व्यक्तियों ने उनके मिल मे बिनौला को गाड़ियों में लोड करके चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बोरी में करीब 50 किलो बिनौला था। चोरी हुए कुल बिनौले की कीमत 1 करोड़ रुपए से अधिक है। इसके अलावा अन्य भी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि ट्रकों में भरकर माल को ले जाया गया है। लेकिन पुलिस ने एफ आई आर में चोरी हुए सामान की कीमत 50 लाख रुपए ही दर्ज की है।इसको लेकर वह सदर थाना एसएचओ से भी मिले। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। वही मौके का निरीक्षण करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि घर मिल के अंदर ही है। इसलिए वहां पर कोई चौकीदार निगरानी के लिए नहीं रखा हुआ था। करीब 4 वर्ष पहले उन्होंने मिल लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed