फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सेंट्रल जेल टू में दो बंदियों ने किया कैदी से कुकर्म

सेंट्रल जेल टू में दो बंदियों ने किया कैदी से कुकर्म

Sat, 29 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल जेल टू में दो बंदियों ने किया कैदी से कुकर्म
हिसार (ब्यूरो)। गंगवा रोड की सेंट्रल जेल टू में एक बंदी से दो बंदियों ने कुकर्म कर डाला। कुकर्म का यह मामला 22 जुलाई की रात हुआ था। सदर थाना पुलिस ने कोर्ट के माध्यम से दरख्वास्त पहुंचने पर नामजद दो बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गंगवा रोड स्थित सेंट्रल जेल टू में शहर का एक युवक एक मुकदमे के सिलसिले में बंद है। उसने कोर्ट में दरख्वास्त दी कि 22 जुुलाई की रात गांव बालसमंद के अनूप कुमार और करनाल के बिजेंद्र सिंह ने मौका पाकर उसे दबोच लिया और बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया। वह चिल्लाने लगा तो उन्होंने उसका मुंह बंद कर लिया। वह बड़ी मुश्किल से उनके चंगुल से छूट पाया। उसने बाद में इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी। इसके बाद उसने एक दरख्वास्त कोर्ट में दी। कोर्ट के मार्फत दरख्वास्त एसपी कार्यालय में पहुंची। यहां से उसे आजाद नगर चौकी में भेजा गया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। आजाद नगर चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत हमारे पास पहुंची और नामजद दोनों बंदियों के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


दो के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपियों में एक करनाल का निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed