{"_id":"5c69c12ebdec22077e436e66","slug":"41550434606-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से तोड़ा मीटर ठीक कराने को कहा तो धुनाई कर डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी से तोड़ा मीटर ठीक कराने को कहा तो धुनाई कर डाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी से तोड़ा मीटर, ठीक कराने को कहा तो पीटा, तीन पर केस दर्ज
हिसार। गाड़ी से बिजली का मीटर टूटने पर उसकी मालकिन ने उसे ठीक कराने को कहा तो उसकी धुनाई कर डाली। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर न्योली कलां गांव निवासी दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में न्योली कलां निवासी सुमन पत्नी रामबीर ने बताया कि वह मजदूरी करती है। 14 फरवरी को रात लगभग 11-12 बजे उनका पड़ोसी पदम अपनी पिकअप गाड़ी लेकर आया तो गली में खंभे पर लगा उनका बिजली का मीटर तोड़ दिया। सुमन ने शिकायत में कहा कि वह अगले दिन सुबह पदम के घर गई और कहा कि उनका मीटर तुम्हारी गाड़ी से टूट गया है, उसे ठीक करवा दो। इस पर पदम और उसकी पत्नी चीकू उर्फ लक्ष्मी ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। वह वापस अपने घर आ गई। शाम को जब वह अपने घर के सामने गली में खड़ी थी तो चीकू व पदम का भाई मंगल सिंह और गीता पत्नी रोहताश आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। इस पर उसने कहा कि उसके पति के घर आने पर बात करना तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गई। उसका शोर सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। पुलिस ने सुमन की शिकायत पर चीकू उर्फ लक्ष्मी, मंगल सिंह और उसकी पत्नी गीता के खिलाफ धारा 323, 506, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।