फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   भाजपा कार्यालय में काम कर रहे ठेकेदार का सामान चुराने का आरोपी काबू, महिलाएं फरार

भाजपा कार्यालय में काम कर रहे ठेकेदार का सामान चुराने का आरोपी काबू, महिलाएं फरार

Thu, 28 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में काम कर रहे ठेकेदार का सामान चुराने का आरोपी काबू, महिलाएं फरार
हिसार। चुनाव के लिए भाजपा कार्यालय को तैयार कर रहे एक ठेकेदार का सामान चुराने के आरोप में पुलिस ने एक ऑटो चालक को काबू किया है, जबकि चोरी की आरोपी चार महिलाएं मौके से फरार हो गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी अजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंजीनियर है और सिरसा रोड पर भाजपा कार्यालय बना रहा है। मंगलवार को उसके पास सेक्टर-14 निवासी भरत वर्मा का फोन आया। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां एक ऑटो रिक्शा में उनकी सैट्रिंग प्लेटें व सीवरेज के ढक्कन लोड कर रखे थे। ऑटो चालक सुभाष को उसकी लेबर व भरत ने पकड़ लिया था और चार महिलाएं जो चोरी कर रही थीं, वह मौके से भागने में कामयाब हो गईं। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह के अनुसार आरोपी सुभाष को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed