{"_id":"5bf70b63bdec2241ab338781","slug":"31542916963-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जहर पिलाकर मार ड ला, पति समेत चार पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जहर पिलाकर मार ड ला, पति समेत चार पर केस दर्ज
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को जहर पिलाकर मारने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में विवाहिता नीलम के पति गांव स्याहड़वा वासी पति अजय, जेठ अनिल, ससुर बलबीर व सास भतेरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 बी, 323/328/498ए/506/34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी तक मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब भी नीलम एक प्राइवेट स्कूल में टीचर लगी हुई थी। शादी के बाद नीलम को एक पांच साल का बेटा है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता नीलम की बहन सुमन ने बताया कि दोनों बहनों की शादी गांव स्याहड़वा में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दोनों बहनों को कम दहेज लाने के ताने देते थे। इसके अलावा मायके से एक लाख रुपये नकद लाने के लिए भी अक्सर उन दोनों से मारपीट होती थी। घटना के दिन 13 नवंबर मंगलवार को भी उसके पति अनिल व बहन नीलम के पति अजय व सास-ससुर ने दोनों बहनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने सुबह ही उनको पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके ससुर ने उनके पिता गांव सिसाय वासी बारू राम के पास फोन कर दिया कि या तो एक लाख रुपये लेकर आ जाओ, नहीं तो तुम्हारी बेटियों को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसकी बहन नीलम को जबरदस्ती पकड़ लिया व सभी ने मिलकर उसे जहर पिला दिया। सुमन के अनुसार उसने गली में आकर इस बारे में शोर मचाना शुरू कर दिया, तब तक उसका भाई रमेश वहां पर पहुंच चुका था। वह अपनी बहनों को हिसार के अस्पताल लेकर पहुंचा। घटना के बाद से नीलम हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल थी व पुलिस को उसने इस बारे में बयान नहीं दिए थे। बुधवार देर रात नीलम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव नीलम के मायके वालों को सौंप दिया। नीलम के पिता बारू राम ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में काफी होशियार थी। उन्होंने भी काफी अरमानों से अपनी बेटी को पढ़ाया था। शादी के बाद भी उसकी बेटी पढ़ाई कर रही थी व एचटेट भी पास कर लिया था।
विज्ञापन
मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने 13 नवंबर को ही केस दर्ज कर लिया था। नीलम की मौत के बाद केस में दहेज हत्या की धारा शामिल कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
-अशोक गोयत, प्रभारी, मंगाली पुलिस चौकी