फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दो ठग अब सेक्टर-14 में दंपति से कंगन ठगने के मामले में रिमांड पर--------

दो ठग अब सेक्टर-14 में दंपति से कंगन ठगने के मामले में रिमांड पर--------

Sat, 09 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
दो ठग अब सेक्टर-14 में दंपति से कंगन ठगने के मामले में रिमांड पर--------
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने शुक्रवार को कैथल के राजेश प्रजापति और जसपाल उर्फ जस्सू सैनी को दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से उनको जेल भेजने के आदेश हुए। पुलिस ने दोबारा दोनों को सेक्टर-14 निवासी 70 वर्षीय राधा रानी मेहता से सोने के चार तोले के दो कंगन ठगने के मामले में पेश किया। यहां से दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
स्पेशल स्टाफ के एसआई महेंद्र सिंह ने अदालत में दलील दी कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर सोने के कंगन बरामद करने हैं। अदालत ने पुलिस की दलील सुनने के बाद उनका एक दिन का रिमांड मंजूर कर लिया। इससे पहले पुलिस ने दोनों को कृष्णा नगर की कृष्णा देवी के सोने के कंगन ठगने के मामले में दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

भिवानी निवासी दंपति से ठगे थे कंगन
सनद रहे कि 25 अगस्त को सेक्टर-14 स्थित कोठी में 70 वर्षीय राधा रानी और उनके पति एलसी मेहता मौजूद थे। तभी राजेश बिना बेल बजाए अंदर चला गया था। मेहता दंपति मूल रूप से भिवानी का रहने वाला है। राजेश ने दंपति को नमस्ते करते हुए कहा था कि वह उनके भतीजे चरणी का दोस्त है। ठग ने खुद को बिजली निगम का जेई बताया था। इतना ही नहीं ठग ने दंपति के दामाद पवन का जिक्र करते हुए उनसे फोन पर बात करने का ढोंग भी किया था। इससे दंपति को यह भरोसा हो गया था कि जेई उनकी जान-पहचान का है। फिर ठग ने डिजाइन दिखाने के बहाने राधा रानी से सोने के दो कंगन ले लिए थे और वह बाहर खड़े साथी समेत फरार हो गया था। मेहता ने भतीजे चरणी से बात की तो ठगी का पता चला था। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed