{"_id":"5b3d18f04f1c1b00278b4826","slug":"21530730736-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को पुलिसकर्मी ने नाक पर मारा डंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को पुलिसकर्मी ने नाक पर मारा डंडा
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। बाइक पर आ रहे मिलगेट निवासी विनोद कुमार को पुलिसकर्मी ने नाक पर डंडा मारकर घायल कर दिया। नागरिक अस्पताल में इलाज करवा रहे घायल विनोद ने बताया कि वह मंगलवार शाम को अपने जीजा संजू के साथ बाइक पर लाडवा गया था। लाडवा सेे वापस आते समय संजू बाइक चला रहा था और वह पीछे बैठा था। जब वह तोशाम रोड़ पर पुलिस नाके पर पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको बाइक रोकने का इशारा किया। पुलिसकर्मी के इशारे पर उसके जीजा संजू ने बाइक की स्पीड कम कर दी। रोड़ पर वाहन ज्यादा होने के कारण उसका जीजा बाइक को साइड में करने के लिए पीछे देखने लगा। वह बाइक को रोकने ही वाला था कि नाके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी डंडा लेकर तेजी से उनकी तरफ आया। पुलिसकर्मी ने पास आते ही डंडे से उसकी नाक पर वार कर दिया। इससे उसकी नाक व आंख पर गहरी चोट आई और खून बहने लगा। इसके बाद उसके जीजा संजू ने ही उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।