फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पिस्तौल के बल पर ढाई महीने में कई बार किया किशोरी से रेप, केस दर्ज

पिस्तौल के बल पर ढाई महीने में कई बार किया किशोरी से रेप, केस दर्ज

Mon, 19 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर ढाई महीने में कई बार किया किशोरी से रेप, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बालसमंद रोड के एक गांव के युवक पर अपने ही गांव की 17 साल की किशोरी के साथ ढाई महीने में कई बार रेप करने का आरोप है। किशोरी ने आरोप लगाया है कि वह पिस्तौल दिखाकर उसे हवस का शिकार बनाता रहा। सदर थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बालसमंद रोड के एक गांव की किशोरी ने सदर थाना में शिकायत देकर कहा कि वह एक दिन घर में अकेली थी। तब एक पड़ोसी युवक उनके घर में घुस आया था और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उससे रेप किया था। उसने कहा था कि यदि यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन

इस दौरान उसने कई बार घर तो कई बार खेत में ले जाकर रेप किया। उसने आखिरकार तंग होकर परिजनों को आपबीती बता दी। परिजन उसे सदर थाना लेकर पहुंचे और फिर शिकायत दी। एसआई संतोष रानी की टीम ने सिविल अस्पताल में किशोरी की मेडिकल जांच कराई जिसमें रेप की पुष्टि हो गई। सदर थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed