{"_id":"5b21669d4f1c1bf46e8b78c5","slug":"201528915613-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने ईंट मारकर 70 वर्षीय पिता का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने ईंट मारकर 70 वर्षीय पिता का सिर फोड़ा
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे ने ईंट मारकर 70 वर्षीय पिता का सिर फोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। गांव ढंढूर में बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग पिता को उसके दूसरे बेटे ने अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले में बलजीत सिंह ने बताया कि वह शाम को खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। घर पर उसके पिता तेलूूराम रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर बने चबूतरे पर चारपाई पर लेटे हुए थे। तभी उसका दूसरा भाई मनफूल वहां आया और अपने पिता से जमीन को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसके पिता ने मनफूल को कहा कि वह जमीन का दोनों में बराबर बंटवारा कर चुका है। वह उसे और ज्यादा हिस्सा नहीं देगा। यह बात सुनकर मनफूल तैश में आ गया और चारपाई पर बैठे अपने पिता पर ईंट बरसानी शुरू कर दी। ईंट के हमलेेे से उसके पिता को गहरी चोट आई है। इसके बाद गंभीर हालत में वह अपने पिता को हिसार के नागरिक अस्पताल लाया। सिर में ज्यादा चोट के कारण तेलूराम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।