फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हांसी के कपास व्यापारी से 45 लाख लूट में ड्राइवर ही निकला मास्टर माइंड , साथी सहित गिरफ्तार

हांसी के कपास व्यापारी से 45 लाख लूट में ड्राइवर ही निकला मास्टर माइंड , साथी सहित गिरफ्तार

Sun, 04 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
हांसी के कपास व्यापारी से 45 लाख लूट में ड्राइवर ही निकला मास्टर माइंड , साथी सहित गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
स्पेशल टास्क फोर्स ने हांसी में बाईपास पर कपास व्यापारी से 45 लाख रुपये लूटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक आरोपी कपास व्यापारी निशांत जिंदल का चालक प्रेम उर्फ घोलू ही है। दूसरा आरोपी ढाणी चादरपुल वासी कृष्ण है। दोनों से एक अवैध पिस्तौल, तीन कारतूस और दस लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि एसटीएफ आईजी सौरभ सिंह और एसपी बी सतीश बालन के दिशा निर्देश में टीम काम कर रही है। शुक्रवार को एसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम हांसी में गश्त पर थी। गश्त के दौरान होंडा एजेंसी के पास दो युवकों की शक के आधार पर तलाशी ली जिसमें एक के पास अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस के अलावा दस लाख रुपये की नकदी मिली। जब सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि नकदी एक फरवरी को बाईपास पर कपड़ा व्यापारी निशांत जिंदल से छीनी थी। इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि हांसी के चेता मोहल्ला वासी निशांत जिंदल कपड़ा व्यापारी है। पिछले ढाई तीन साल से ढाणी शोभा निवासी प्रेम उर्फ घोलू निशांत की गाड़ी चलाता है। एक फरवरी को निशांत किसी काम से हिसार आया था। रात को हिसार से वापस हांसी जा रहा था। जब गाड़ी हांसी के पास बाईपास पहुंची तो एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया था। गाड़ी से तीन युवक नीचे उतरकर आए थे। निशांत से 45 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

--------------------
पुलिस के अनुसार प्रेम ने लूटपाट की योजना बनाई थी। प्रेम ने अपने दोस्त कृष्ण, ढाणी राजू वासी अनूप और विकास नगर वासी मोनू यादव को बताया कि मालिक निशांत जिंदल मोटी रकम लेकर आता जाता है। एक फरवरी को भी उसने लोकेशन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी के कपास व्यापारी से 45 लाख लूट में ड्राइवर ही निकला मास्टर माइंड, साथी सहित गिरफ्तार
10 लाख रुपये, एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed