{"_id":"5bddf3e7bdec22694123d21a","slug":"181541272551-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने बाइक लूटने के लिए खेत में पानी देने जा रहे किसान को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने बाइक लूटने के लिए खेत में पानी देने जा रहे किसान को मार डाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। गांव जाखोद-खेड़ा में रात को खेत में पानी देने जा रहे किसान को एक शराबी ने लूट के लिए मार डाला। शराबी युवक गांव मिंगनीखेड़ा वासी दीपक ने बाइक पर खेत में जा रहे 30 वर्षीय किसान सुरेश के सिर में ईंट मार दी। इसके बाद वह सुरेश की बाइक व उसका मोबाइल छीनकर वहां से फरार हो गया। आरोपी को मृतक सुरेश का छोटा भाई नरेश रास्ते में मिला तो उसने अपने भाई की बाइक आरोपी के पास देखकर उसको रुकवाने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक समेत किरतान की तरफ भाग गया। पुलिस ने मृतक सुरेश के भाई नरेश के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या व लूूट का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में नरेश ने बताया कि शुक्रवार की रात को दो बजे के करीब उनकी खेत में पानी की बारी थी। इसके लिए उसका बड़ा भाई सुरेश रात को साढ़े दस बजे अपनी बाइक लेकर यह बोलकर गया कि वह नहर में पानी देखने के लिए जा रहा है। इसके बाद 12 बजे के करीब नरेश भी पानी देने के लिए खेत में जा रहा था। जब वह किरतान रोड पर पहुंचा तो आगे से गांव मिंगनीखेड़ा वासी दीपक शराब के नशे में उसके भाई सुरेश की बाइक पर जाखोद की तरफ आता हुआ मिला। जब उसने आरोपी ने पूछा कि उसके भाई की बाइक उसके पास कैसे है तो वह बोला कि उसने लूट ली है और उसके भाई को ईंट मार दी है। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जब वह नहर के पास पहुंचा तो सड़क पर सुरेश को घायल अवस्था में पड़ा हुआ पाया। सुरेश के सिर में गहरी चोट लगी हुई थी और उसके पास ही एक ईंट पड़ी थी। इसके बाद नरेश ने गांव में फोन करके गाड़ी मंगवाई और अपने भाई को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक सुरेश के सिर व मुंह पर भारी वस्तु से वार करने की बात सामने आई है। ज्यादा खून बहने के कारण सुरेश की मौत हुई है। आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है।