फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जैकी के मर्डर में उपयोग हथियार यूपी के पवन तिवारी से लाए थे

जैकी के मर्डर में उपयोग हथियार यूपी के पवन तिवारी से लाए थे

Tue, 13 Feb 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
जैकी के मर्डर में उपयोग हथियार यूपी के पवन तिवारी से लाए थे
हिसार।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस ने जैकी की हत्या के आरोप में सैनियान मोहल्ला के गुलशन और गुलशन उर्फ गुल्लू को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उनको एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने देर शाम सैनियान मोहल्ला में छापा मारकर हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोपी सुनील उर्फ पोली को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सिटी थाना प्रभारी ललित कुमार और डोगरान मोहल्ला चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह की टीम ने गुलशन और गुल्लू को कोर्ट में पेश कर दलील देकर कहा था कि हत्या में प्रयुक्त दो पिस्तौल और बाइक बरामद करनी हैं।

कोर्ट ने पुलिस की दलील सुनकर दोनों आरोपियों का एक दिन का रिमांड मंजूर किया। पुलिस तीनों आरोपियों को अब मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। गुलशन और गुल्लू ने पूछताछ में बताया वे और जैकी पहले दोस्त थे, लेकिन एक महीने पहले हमारा उससे मनमुटाव हो गया था। उसके बाद जयप्रकाश उर्फ जैकी उनसे रंजिश रखने लगा था। वह शराब के नशे में कई बार उनसे मारपीट कर चुका था। इतना ही नहीं वह हमारे घर आकर परिजनों को गालियां देता था। इससे तंग होकर हमने सुनील उर्फ पोली के साथ मिलकर जैकी का मर्डर करने की ठान ली थी। उन्होंने यूपी के पवन तिवारी से 20 हजार रुपये में दो अवैध पिस्तौल और कारतूस खरीदे थे। गुलशन ने बताया कि वारदात वाले दिन चार फरवरी को वह और गुल्लू बाइक पर पार्क में गए थे। उन्होंने वहां ताश खेल रहे जैकी को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था और फरार हो गए थे। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed