Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   यूजर चार्जेज को लेकर मॉडल टाउन में दो जगह हुआ झगड़ा

यूजर चार्जेज को लेकर मॉडल टाउन में दो जगह हुआ झगड़ा

Sun, 16 Jun 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
यूजर चार्जेज को लेकर मॉडल टाउन में दो जगह हुआ झगड़ा
हिसार। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की एवज में लिए जाने वाले यूजर चार्जेज को लेकर शनिवार को मॉडल टाउन में दो जगह झगड़ा हो गया। आरोप है कि यूजर चार्ज नहीं देने वाले मकान मालिकों का कचरा ले जाने से कर्मचारी ने इनकार कर दिया था। इस कारण लोगों ने कर्मचारी को खूब खरी खोटी सुना दी। बाद में सूचना पाकर वार्ड नंबर 12 के पार्षद जगमोहन मित्तल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया। पार्षद ने मुख्य सफाई निरीक्षक सुभाष सैनी से फोन पर बातचीत कर यूजर चार्जेज को लेकर स्थिति स्पष्ट करने को भी कहा।
विज्ञापन

कर्मचारियों को ही सौंपी हुई है यूजर चार्ज लेने की जिम्मेदारी
नगर निगम की सफाई शाखा के अधिकारियों ने कचरा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों को ही यूजर चार्ज की वसूली करने की जिम्मेदारी दी हुई है। मगर किस मकान मालिक से कितना यूजर चार्ज लेना है, इसको लेकर पूरी तरह स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस कारण मनमर्जी से यूजर चार्ज लिया जा रहा है। जबकि नियमानुसार मकानों के वर्ग गज के हिसाब से यूजर चार्ज लेना होता हैं। यही कारण है कि अक्सर शहरवासियों का यूजर चार्ज को लेकर कर्मचारियों के साथ विवाद होता है।
विज्ञापन


यूजर चार्ज एक घर से कितना लिया जाएगा, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हमने सीएसआई से इस बारे में बात की है। बताया गया है कि अगले महीने से यूजर चार्जिज ऑनलाइन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगमोहन मित्तल, पार्षद, वार्ड 12

घर घर से कचरा कलेक्शन किया जाता है, इसीलिए सरकार द्वारा निर्धारित यूजर चार्ज लिया जाता है। जल्द ही यह प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। उसके कोई समस्या नहीं रहेगी।
सुभाष सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed