{"_id":"5cf43322bdec2207396503d0","slug":"15595077431-hisar-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के परिचालक ने बस अड्डे से बाइक हटाने की कही तो कर दी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोडवेज के परिचालक ने बस अड्डे से बाइक हटाने की कही तो कर दी पिटाई
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
बरवाला। शहर के नए बस अड्डे पर हरियाणा रोडवेज के परिचालक ने मौके से बाइक सवार को बाइक हटाने को कहा तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बस के चालक व परिचालक की पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। इस मामले के संबंध में पुलिस ने गांव कनौह निवासी बस के परिचालक राममेहर की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस झगड़े के चलते बस मौके से गंतव्य के लिए समय पर रवाना नहीं हो सकी जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बस के परिचालक राममेहर ने कहा है कि वह फतेहाबाद डिपो में कार्यरत है और वह भूना रूट पर तैनात है। सुबह करीब पौने 11 बजे जब चालक राजेश अड्डा परिसर में भूना जाने के लिए काउंटर पर बस लगा रहा था तब वहां बुलेट बाइक लिए एक युवक खड़ा था। जब उसने बुलेट बाइक सवार को मौके से बाइक हटाने के लिए कहा तो वह इस दौरान तैश में आ गया और उसने अपनी साथी भी बुला लिए। आरोप है कि बाइक सवार व उसके साथियों ने परिचालक राममेहर व चालक राजेश की पिटाई कर दी। परिचालक ने कहा है कि इस दौरान हुए झगड़े में उसके बैग में से कुछ रुपये व टिकटें भी खो गईं। हमलावर जाते जाते उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। जांच अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले के संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।