{"_id":"5b1191fb4f1c1bac6e8b5ada","slug":"141527878139-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर लोहे की रॉड व सरियों से युवक पर हमला कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर लोहे की रॉड व सरियों से युवक पर हमला कर हत्या
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बास (हिसार)।
गांव उगालन में वीरवार की रात एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। उसकी बहन को घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
गांव उगालन निवासी पूजा पत्नी जयभगवान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वीरवार की रात को वह अपने घर पर अपनी सास मीना और ननद वेदपति के साथ घर पर बैठी हुई थी कि आठ-दस लोग तीन-चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए, जिनके हाथों में बंदूक, रॉड व सरिये थे। वे सभी मेरे पति जयभगवान को खींचकर गली में ले गए। उसको गली में ही मारना शुरू कर दिया। जब मैंने और मेरी ननद वेदपति जयभगवान को बचाने के लिए आए तो उन्होंने मेरी ननद को भी पीटना शुरू कर दिया। हमने जब शोर मचाया तो मेरे देवर भीम व अन्य लोगों को आता देख वो लोग भाग गए। गंभीर रूप से घायल मेरे पति व ननद को हम जींद के सामान्य अस्पताल में ले गए, जहां पर जयभगवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई रोहतक जाते समय उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। उसके बाद उसके परिजन उसे वापस जींद के सामान्य अस्पताल में ले आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही जयभगवान की बहन वेदपति का जींद के सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक जयभगवान की पत्नी पूजा के बयान पर उगालन निवासी जोगिंद्र, अमित पुत्र रमेश, कृष्ण उर्फ काला व जगदीप उर्फ जग्गी पुत्र उमेद, मनदीप उर्फ जहरी, जींद जिले के रामकली निवासी कपिल पुत्र प्रकाश और दशरथ, खांडाखेड़ी निवासी सोनू और भकलाना निवासी संजय के खिलाफ 148, 149, 323, 452, 302 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी आरोपी पुलिस की पकड़ने के प्रयास कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
यह बोले बास थाना प्रभारी
इस संबंध में बास थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।