{"_id":"5998975d4f1c1b4d158b478f","slug":"141503172445-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में सवार छात्राओं से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में सवार छात्राओं से छेड़छाड़
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
हरियाणा रोडवेज की हिसार डिपो की भूना मार्ग पर चलने वाली बस में सवार छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्राओं ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत की है।
शनिवार शाम को बहबलपुर के बस अड्डे पर 20 से अधिक युवकों ने बस का रास्ता रोक लिया। बस चालक-परिचालक की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को निकाला। बस का चालक जोगेंद्र सवारियों से भरी बस को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया। यहां करीबन दो घंटे बाद छात्राओं की शिकायत दर्ज करवाने के बाद बस रवाना हुई। वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। छात्राओं ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे शुक्रवार को हिसार से अपने गांव जाने के लिए हिसार से हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुई थी। बस में दो तीन लड़कों ने शराब पी रखी थी। बस बहबलपुर के पास पहुंची थी कि लड़कों ने उनसे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दिया। विरोध किया तो लड़कों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। मामला बस के चालक व परिचालक के संज्ञान में आया तो उन्होंने युवकों को धमकाया। इस पर नशे में धुत्त लड़कों ने बहबलपुर के बस अड्डे पर देख लेने की धमकी दी। चालक ने बस बहबलपुर के बस अड्डे पर रोकने की बजाए कुछ दूर आगे चलकर रोक दी व युवकों को बस से उतार दिया। बस के चालक जोगेंद्र व परिचालक विकास ने बताया कि शनिवार शाम को जब वे बस लेकर इसी रूट पर आ रहे थे तो उन्हें मालूम हुआ कि बहबलपुर के बस अड्डे पर 20-25 लड़के एकत्रित होकर खड़े हैं और बस पर हमला करने की फिराक में हैं। चालक ने इस सूचना पर बस बस अड्डे से पहले ही रोक ली व पुलिस को फोन कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व बस को लेकर आई। इस दौरान पुलिस ने बहबलपुर बस अड्डे पर खड़े युवकों के चेहरे भी मोबाइल फोन में कैद कर लिए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामले के संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
- बहबलपुर के युवकों ने बस का रास्ता रोका