फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गांव राखी शाहपुर के खेतों से ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते तीन गिरफ्तार

गांव राखी शाहपुर के खेतों से ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते तीन गिरफ्तार

Tue, 18 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
गांव राखी शाहपुर के खेतों से ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते तीन गिरफ्तार
खेतों मेें लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

नारनौंद। गांव राखी शाहपुर के खेतों से रात को बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल निकाल रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

गांव राखी शाहपुर के खेतों से काफी बार सामान चोरी की होने की वारदातें हो चुकी हैं। रविवार रात को भी तीन युवक एक ट्रैक्टर लेकर खेतों में जा घुसे। उन्होंने बिजली के ट्रांसफार्मर से उसके अंदर डलने वाला तेल निकालने लग गए। रात को खेतों में लावारिस पशुओं से अपने खेतों की रखवाली करने के लिए किसान खेतों में थे तो उन्होंने देखा कि एक कैंटर काफी समय से खड़ी है। जब उन्होंने वहां आकर देखा तो तीन युवक ट्रांसफार्मर से तेल निकालकर अपनी गाड़ी में डाल रहे थे। ग्रामीणों ने जब उनसे पूछा कि यहां क्या कर रहे हो तो वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। शक होने पर उन्होंने ट्रांसफार्मर चेक किया तो उसका तेल निकला हुआ था। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और नारनौंद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों युवकों की पहचान खैरमपुर निवासी विजय व रणधीर और किरोड़ी निवासी दर्शन के रूप में हुई। तीनों युवकों ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि उनका एक दोस्त ट्रांसफार्मर से तेल निकालकर उससे गाड़ी चलाता था। इसी लालच में उन्होंने भी यह तरीका इस्तेमाल करने की सोची लेकिन पकड़े गए। जांच अधिकारी एएसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रात को ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी थी। जब मौके पर पहुंचे तो इन तीनों आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ रखा था। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात को कबूला है। तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed