{"_id":"5b3a77194f1c1b4c578b4617","slug":"131530558233-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेमंड शोरूम संचालक विनोद कुमार का नौकर 4 लाख नकदी, गहने, रिवॉल्वर लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेमंड शोरूम संचालक विनोद कुमार का नौकर 4 लाख नकदी, गहने, रिवॉल्वर लेकर फरार
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेमंड शोरूम संचालक का नौकर चार लाख की नकदी, गहने, रिवॉल्वर लेकर फरार
12 साल से नौकर के तौर पर रह रहा था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। रेमंड शोरूम संचालक विनोद कुमार के घर से उनका नौकर रामपाल चार लाख रुपये नकद और गहने लेकर फरार हो गया। गहनों की कीमत अभी तक पता नहीं है। नौकर घर से लाइसेंसी रिवॉल्वर और दस कारतूस भी ले गया। पुलिस की एक टीम आरोपी रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए मध्यप्रदेश रवाना हो गई है।
अनाज मंडी चौकी में शिकायत में सेक्टर-14 निवासी विनोद कुमार ने बताया उनका राजगुरु मार्केट मेें रेमंड कंपनी का शोरूम है। उनकी साली की बेटी की सगाई का कार्यक्रम गुरुग्राम में था। वह अपनी पत्नी और पूरे परिवार को लेकर गुरुग्राम समारोह में चले गए थे। पूरे घर को लॉक करके घर के बाहर का हिस्सा खुला छोड़ा था। घर को 12 साल से रह रहे नौकर रामपाल के हवाले करके गए थे।
सोमवार सुबह घर लौटे तो पता लगा कि घर के ताले टूटे हुए हैं। घर में चार लाख की नकदी, एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, 10 कारतूस गायब हैं। विनोद ने कहा कि नौकर लाखों रुपये की कीमत के जेवरात ले गया है। जेवरात कितने तोले के गायब हैं, इस बारे में उनकी पत्नी के लौटने पर ही पता लगेगा। अनाज मंडी चौकी पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक टीम का गठन कर नौकर रामपाल की तलाश में मध्यप्रदेश के लिए रवाना कर दी है। पुलिस के अनुसार रामपाल पिछले 10-12 साल से घर में नौकर के तौर पर काम कर रहा था। इस कारण उसे घर के हर एक दरवाजे की जानकारी थी। उसने घर के अंदर घुसने के लिए ताला तोड़ने के बजाय जाली के हिस्से को तोड़ा। अंदर लॉकर और अलमारी की तालियों की चाबियों की जानकारी नौकर को थी। इस कारण उसे अंदर के ताले नहीं तोड़ने पड़े।
विज्ञापन
नहीं कराई थी नौकर की शिनाख्त
पुलिस के अनुसार विनोद कुमार ने मध्यप्रदेश निवासी रामपाल की वेरिफिकेशन नहीं कराई थी। पुलिस को अभी रामपाल का पूरा रिकॉर्ड नहीं मिल पाया है। वेरिफिकेशन में पुलिस की ओर से नौकर के घर का पूरा ब्योरा हासिल कर उसके चरित्र का सत्यापन किया जाता है।