{"_id":"5a36b9fd4f1c1b69678c294c","slug":"131513535997-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद के परीक्षार्थी की जगह एलएलबी का पेपर देता काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जींद के परीक्षार्थी की जगह एलएलबी का पेपर देता काबू
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार।
डीएन कॉलेज के परीक्षा केंद्र में शनिवार को स्टाफ ने 12 क्वार्टर निवासी 24 वर्षीय बिशंबर को किसी छात्र की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ लिया। स्टाफ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने बिशंबर और एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
डीएन कॉलेज में शनिवार को 10 से 1 बजे तक एलएलबी के सातवें सेमेस्टर का पेपर चल रहा था। स्टाफ ने परीक्षा केंद्र में शक होने पर परीक्षार्थी बिशंबर से पूछताछ शुरू कर दी। उसने अपना नाम दिनेश बताया। स्टाफ ने फोटो का मिलान किया तो पकड़ा गया। उसने बताया कि वह जींद के काकड़ोद निवासी दिनेश कुमार की जगह पेपर देने आया था। उसके बाद प्रिंसिपल पवन शर्मा ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिटी थाने के एएसआई मनमोहन सिंह ने शिकायत पर दिनेश और बिशंबर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।