फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अकाउंट से पैसे निकलने का सिलसिला जारी, अर्बन एस्टेट निवासी महिला के अकाउंट से निकाले डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये

अकाउंट से पैसे निकलने का सिलसिला जारी, अर्बन एस्टेट निवासी महिला के अकाउंट से निकाले डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये

Tue, 12 Mar 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
अकाउंट से पैसे निकलने का सिलसिला जारी, अर्बन एस्टेट निवासी महिला के अकाउंट से निकाले डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। बैंक खातों से रुपये निकलने का मामला जारी है। लोगों को उनके अकाउंट से पैसे निकलने का पता उनके मोबाइल में मैसेज आने के बाद ही लगता है। अर्बन एस्टेट-2 निवासी महिला अलका कुमारी के अकाउंट से 1.62 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी है। उधर, स्टेशन मास्टर मिथिलेश कुमार के खाते से पैसे निकलने के मामले में भी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अलका कुमारी ने जब अकाउंट चेक किया तो उसे अपने से साथ हुई ठगी का पता चल पाया।
पुलिस को दी शिकायत में अलका कुमारी ने बताया कि वह स्कूल में नौकरी करती है और उसका एक बैंक में सैलरी अकाउंट है। 12 से 24 जनवरी 2019 के बीच उसके अकाउंट से 1 लाख 62 हजार 600 रुपये निकाल लिए गए, जबकि उनका एटीएम कार्ड उनके पास ही था। उन्होंने शिकायत में बताया कि 24 जनवरी को उनके अकाउंट से 50 हजार रुपये दिल्ली में निकाले गए। उसके बाद 25 जनवरी को 50 हजार और 28 जनवरी को 50 हजार रुपये पंजाब के संगरूर में निकाले गए। 28 जनवरी आदमपुर में 10 हजार रुपये, उसी दिन 2500 रुपये, फिर 100 रुपये फतेहाबाद में निकाले गए। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 379, 120बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर की शिकायत पर भी केस दर्ज
पुलिस ने आठ मार्च को स्टेशन मास्टर मिथिलेश द्वारा दी शिकायत पर भी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने उन्हें केस दिल्ली में दर्ज कराने को कहा था, क्योंकि उनके पैसे दिल्ली में निकाले गए थे। पुलिस को दी शिकायत में रेलवे कॉलोनी निवासी मिथिलेश ने बताया कि उनके खाते से अज्ञात ने 28 फरवरी से 7 मार्च की अवधि के बीच 96500 रुपये अलग-अलग समय में निकाले। जांचकर्ता एसआई अजय कुमार के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 379, 120बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहीं खातों से रुपये निकलने की वारदात
खातों से रुपये निकलने की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। आठ मार्च को एचएयू चौकी में जवाहर नगर निवासी विजय ने 1.12 लाख रुपये निकालने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि उनके फोन में आधी रात को रुपये कटने का मैसेज आया। हालांकि उनके खाते से 20 हजार रुपये दो बार में निकाले गए थे, लेकिन उन्होंने शिकायत में एचएयू के कई विद्यार्थियों के पैसे निकालने जाने का हवाला दिया था। उन्होंने शिकायत में बैंक मैनेजर और अन्य अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया था।

इनके निकल चुके रुपये
राशि - पीड़ित लोग
अर्बन एस्टेट-2 निवासी अलका कुमारी के खाते से 162600 रुपये निकाले गए।
रेलवे कॉलोनी निवासी मिथिलेश के खाते से 96 हजार 500 रुपये निकाले गए।
जवाहर नगर निवासी विजय कुमार के खाते से 20 हजार रुपये निकाले गए।
ओल्ड कैंपस एचएयू के सुनील कुमार के खाते से 12 हजार 500 रुपये निकाले गए।
छात्र नवीन कुमार के खाते से 17 हजार 500 रुपये निकाले गए।
झज्जर के मदाना कलां निवासी रोहित के खाते से 33 हजार 500 रुपये निकाले गए।
फतेहाबाद के लहरिया निवासी मुकेश के खाते से 6000 रुपये निकाले गए।
नई पुलिस लाइन हिसार निवासी मनीषा के खाते से 12 हजार 500 रुपये निकाले गए।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजकुमार टुटेजा के खाते से 10 हजार रुपये निकाले।
रेलवे की तकनीकी ब्रांच में तैनात नरसिंह सैनी के खाते से 40 हजार रुपये निकाले।
रेलवे में ट्रैक मैन हेमंत कुमार के खाते से 70 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed