{"_id":"5b7874fd42c792464f4962aa","slug":"121534620925-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पिता ने ईंट मारकर आठ साल की बेटी का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पिता ने ईंट मारकर आठ साल की बेटी का सिर फोड़ा
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। गांव पीरांवाली निवासी एक पिता ने ईंट मारकर आठ साल की अपनी बेटी का सिर फोड़ दिया। बेटी का कसूर यह था कि वह अपनी मां को शराबी पिता की पिटाई से बचाने का प्रयास कर रही थी। घायल बेटी की मां ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दी है।
शिकायत में राधा देवी ने बताया कि वह गांव पीरांवाली की रहने वाली है। पिछले कुछ समय से वह अपनी दो बेटियों व एक बेटे के साथ गांव तलवंडी राणा में रहती है। उसकी सबसे बड़ी बेटी अनीता आठ साल की है। दोनों बच्चे उससे छोटे हैं। राधा ने बताया कि उसका पति मनजीत गांव पीरांवाली में अवैध शराब का काम करता है। इसलिए वह उसके साथ नहीं रहती। मनजीत अक्सर शराब पीकर उसके पास आ जाता है। शराब के नशे में उनसे मारपीट करता है। शनिवार सुबह दस बजे मनजीत हर रोज की तरह शराब पीकर वहां आया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मां के साथ मारपीट होती देखकर तीनों बच्चों ने रोना शुरू कर दिया। उसके बाद भी जब उनके पिता ने मारपीट बंद नहीं की तो बड़ी बेटी अनीता ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। यह देखकर मनजीत को गुस्सा आ गया और उसने पास पड़ी ईंट उठाकर अनीता के सिर पर मार दी। ईंट के वार से बेटी अनीता जमीन पर गिर गई और उसके सिर से खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी मनजीत वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में घायल अनीता को उसकी मां राधा देवी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है।